3 बहुत बड़ी चीज़ें जो WWE को Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में जरूर करनी चाहिए

WWE Bad Blood 2024 में कुछ चीजें जरूर होनी चाहिए (Photos: WWE.com)
WWE Bad Blood 2024 में कुछ चीजें जरूर होनी चाहिए (Photos: WWE.com)

Things Must Happen WWE Bad Blood 2024: WWE बैश इन बर्लिन (Bash in Berlin 2024) काफी धमाकेदार रहा। अब इसके खत्म होने के बाद फैंस WWE बैड ब्लड (Bad Blood) की तरफ नजर लगाए हुए हैं। यह कंपनी का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट है और इसमें काफी धमाल होने की संभावना है। ऐसी कई स्टोरी हैं, जिनका अंत Bash in Berlin 2024 में हो गया, लेकिन कई ऐसी हैं, जिनमें अब भी और मुकाबला होना बाकी है। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन चीज़ों के बारे में बताने वाले हैं, जो WWE Bad Blood 2024 में जरूर होनी चाहिए।

Ad

#3 सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच की स्टोरी का अंत WWE Bad Blood 2024 में होना चाहिए

Ad

सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच स्टोरी पिछले साल दिसंबर से चल रही है। इसके चलते दोनों के बीच पहला मुकाबला SummerSlam 2024 में हुआ जहां ड्रू जीते थे, जबकि हाल में हुए Bash in Berlin 2024 में स्ट्रैप मैच को पंक अपने नाम कर बैठे थे। अब इनके बीच मुकाबला आपसी लड़ाई से ज्यादा एक ब्रेसलेट की लड़ाई बनकर रह गया है। कंपनी को इस कड़ी में इनका आखिरी मुकाबला WWE Bad Blood 2024 में करके इस स्टोरी को खत्म कर देना चाहिए। इससे दोनों के पास आगे बढ़ने और अच्छा करने का मौका होगा।

#2 डेमियन प्रीस्ट को WWE Bad Blood 2024 में फिन बैलर से मुकाबला लड़कर अपना बदला जरूर लेना चाहिए

Ad

SummerSlam 2024 में डेमियन प्रीस्ट वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के तौर पर एंट्री कर रहे थे। उन्होंने इस मैच में अपने विरोधी गुंथर की हालत खराब की थी। फिन बैलर इस मैच के दौरान नजर आए थे और उन्होंने चैंपियन को धोखा दिया था। इसके चलते डेमियन अपनी चैंपियनशिप हार गए थे। अब उनके पास यह मौका है कि Bash in Berlin 2024 में फिन के साथियों लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो को सफलतावपूर्वक हरा चुके होने के बाद वह सीधे द प्रिंस पर हमला करें। इस मैच को कंपनी द्वारा Bad Blood 2024 में जरूर करना चाहिए, ताकि दो दोस्तों से दुश्मन बने रेसलर्स अपनी भड़ास निकाल पाएं। यहां डेमियन को अपना बदला लेना चाहिए।

#1 रोमन रेंस का एक मैच तो WWE Bad Blood 2024 में जरूर होना चाहिए

WrestleMania XL की नाईट 2 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स के हाथों अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद से ही रोमन रेंस को टीवी पर कोई मैच लड़ते हुए नहीं देखा गया है। रोमन भले ही SummerSlam 2024 में वापस आए और 9 अगस्त को हुए SmackDown में ताकतवर दिखाई दिए लेकिन 16 अगस्त को हुए शो में वह न्यू ब्लडलाइन के सामने कमजोर नजर आए। रोमन की लड़ाई तो ब्लडलाइन के लीडर सोलो सिकोआ से है। कंपनी को Bad Blood 2024 में दोनों के बीच में एक मुकाबला जरूर बुक करना चाहिए। इसमें जब रोमन द्वारा सोलो की जमकर पिटाई हो रही होगी, तो सभी को पता चलेगा कि धोखे का परिणाम क्या होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications