3 धमाकेदार चीजें जो WWE Crown Jewel 2024 में देखने को मिलनी चाहिए

WWE
WWE Crown Jewel 2024 में ये चीजें जरूर होनी चाहिए (Photo: WWE.com)

Blockbuster Things Should Happen Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उम्मीद के मुताबिक 2 नवंबर को फैंस को एक अच्छा इवेंट देखने को मिलेगा। WWE ने दो बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया है। आने वाले हफ्तों में कुछ अन्य मैचों को घोषणा भी की जाएगी। कंपनी इस बार नई चीजें प्लान कर शो को हिट बना सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन धमाकेदार चीजों के बारे में बात करेंगे जो Crown Jewel 2024 में देखने को मिलनी चाहिए।

Ad

#3 WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस का सिंगल्स मैच होना चाहिए

Ad

SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस छाए हुए हैं। हाल ही में हुए WWE Bad Blood इवेंट में वो टैग टीम मैच का हिस्सा थे। साल 2020 के बाद से फैंस ने रोमन रेंस को ज्यादातर सिंगल्स मैच लड़ते हुए ही देखा है।

WrestleMania 40 में रोमन रेंस ने अंतिम बार कोडी रोड्स के खिलाफ सिंगल्स मैच में हिस्सा लिया था। अब उनका Crown Jewel 2024 में सिंगल्स मुकाबला बनता है। नई ब्लडलाइन के साथ उनकी राइवलरी भी इस समय जबरदस्त चल रही है। कंपनी ने सोलो सिकोआ या जेकब फाटू के खिलाफ उनका मैच जरूर बुक करना चाहिए।

#2 WWE Crown Jewel में होने वाले चैंपियन vs चैंपियन मैचों में कुछ सरप्राइज होने चाहिए

Ad

Crown Jewel में इस बार दो चैंपियन बनाम चैंपियन मैच होंगे। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड चैंपियन कोडी रोड्स के साथ होगा। वहीं विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन का मैच WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स से होगा।

WWE द्वारा इन दोनों मैचों के लिए कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज जरूर प्लान करना चाहिए। अगर मुकाबले आसानी से खत्म हो गए तो फिर मजा नहीं आएगा। फैंस का गुस्सा फूट सकता है। कंपनी ने इन चीजों को ध्यान में रखते हुए मुकाबलों की बुकिंग तगड़े अंदाज में करनी चाहिए।

#1 WWE Survivor Series 2024 के लिए कोई बड़ा ऐलान किया जाना चाहिए

Ad

Crown Jewel के बाद Survivor Series 2024 के आयोजन में ज्यादा समय नहीं बचेगा। 30 नवंबर को कंपनी का ये बड़ा शो देखने को मिलेगा। ऐसे में WWE को बहुत तेजी से अपने कार्य को अंजाम देना होगा।

Survivor Series 2024 के बिल्डअप के लिए सबसे अच्छी जगह Crown Jewel होगी। वहां पर WWE द्वारा कोई बड़ा ऐलान किया जाना चाहिए। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बहुत खुशी होगी। सबसे बड़ी बात है कि WWE यूनिवर्स का उत्साह उच्च स्तर पर पहुंच जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications