Championship Match Roman Reigns Lost WrestleMania: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) में रोमन रेंस (Roman Reigns) का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और वो ज्यादातर मौकों पर चैंपियनशिप मैचों का हिस्सा रहे हैं। कुछ मौकों पर वो बतौर चैंपियन ग्रैंडेस्ट स्टेज पर गए, तो कुछ में वो टाइटल के लिए चैलेंज करते हुए नज़र आए। हर बार रोमन की किस्मत अच्छी नहीं रही है। कुछ चैंपियनशिप मैचों में रेंस को हार भी मिली है। इस आर्टिकल में हम 3 बड़े चैंपियनशिप मैच के बारे में बात करेंगे, जिनमें रोमन रेंस को WrestleMania में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
1- WWE WrestleMania 31 में रोमन रेंस को चैंपियनशिप मैच में मिली थी हार
रोमन रेंस ने WrestleMania में अपना पहला चैंपियनशिप मैच ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ा था। WrestleMania 31 में दोनों के बीच WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। रोमन इस मुकाबले में जीत के बेहद करीब आ गए थे लेकिन अंत में सैथ रॉलिंस ने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करके इसे ट्रिपल थ्रेट बना दिया था।
रोमन और ब्रॉक के मुकाबले सैथ रॉलिंस मैच में एकदम फ्रेश थे। इसी का फायदा उन्हें मिला। अंत में उन्होंने रोमन पर स्टॉम्प लगाया और पिन करके जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ रॉलिंस नए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में सफल हुए। रोमन की हार से कई फैंस का दिल टूटा था, क्योंकि उनकी जीत की उम्मीद लगाई जा रही थी। रोमन के लिए WrestleMania में अपना पहला वर्ल्ड टाइटल मैच बिल्कुल ही भूलने लायक साबित हुआ।
2- WWE WrestleMania 34 में रोमन रेंस को मिली करारी हार
WrestleMania 34 में रोमन रेंस के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी। उनका सामना ब्रॉक लैसनर से यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। ब्रॉक इसके पहले यूनिवर्सल टाइटल को काफी समय तक होल्ड कर रहे थे और वो महीनों तक नज़र नहीं आते थे। इसी वजह से फैंस ब्रॉक के चैंपियनशिप रन को खत्म होते हुए देखना चाहते थे। फैंस को रोमन रेंस उतने पसंद नहीं थे लेकिन ब्रॉक के निराशाजनक टाइटल रन के चलते सभी बिग डॉग को जीतते हुए देखना चाहते थे।
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 34 में हुआ यह मैच कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि दोनों स्टार्स सिर्फ फिनिशर्स की बारिश करते हुए नज़र आए और इसपर किकआउट देखने को मिले। रोमन लहूलुहान भी हो गए। इस मोमेंट के बाद रोमन की जीत के चांस बढ़ गए थे लेकिन अंत में ब्रॉक लैसनर ने F5 देकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया। यह चीज फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई। यह विंस मैकमैहन और WWE द्वारा WrestleMania इतिहास में लिए गए सबसे खराब फैसलों में से एक माना जाता है।
1- WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस की बादशाहत का हुआ अंत
रोमन रेंस ने WrestleMania XL की नाईट 2 में कोडी रोड्स का सामना किया था। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्लडलाइन रूल्स मैच हुआ था। रोमन की बादशाहत पर बड़ा खतरा था। दोनों स्टार्स के बीच मैच अच्छा रहा और कई अलग-अलग मौकों पर दखल भी देखने को मिले। इसी के चलते अंत में रोड्स को फायदा नहीं मिला।
रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस पर स्टील चेयर से हमला किया। कोडी रोड्स ने इतनी देर में रिकवर किया और रोमन पर लगातार तीन क्रॉस रोड्स लगाए। इसी के साथ वो पिन करके जीत गए और नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए। अमेरिकन नाईटमेयर ने इस जीत के साथ रेंस के 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत कर दिया था। रोमन के करियर की यह सबसे बड़ी हार में से एक रही है। रोमन को इसके बाद से टाइटल के लिए अब तक रीमैच नहीं मिला है।