Former AEW Stars Can Win Title WWE 2025: WWE में इस समय कई सारे पूर्व AEW सुपरस्टार्स हैं। कुछ लगातार प्रभावित कर रहे हैं, तो कुछ अभी उतना अच्छा काम नहीं कर रहे हैं। 2024 में AEW के कुछ पूर्व स्टार्स ने WWE में चैंपियनशिप जीती। 2025 में भी यह चीज जारी रह सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 पूर्व AEW स्टार्स के बार में बात करेंगे, जिन्हें 2025 में WWE में चैंपियनशिप जीतने का मौका मिल सकता है।
3- पूर्व AEW स्टार पेंटा WWE में पहली चैंपियनशिप 2025 में जीत सकते हैं
पेंटा ने Raw के 13 जनवरी 2025 के एपिसोड में अपना धमाकेदार डेब्यू किया था। इसके बाद से वो लगातार प्रभावित कर रहे हैं। कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि पेंटा को आने वाले समय में बड़ा पुश मिल सकता है। इसके अलावा Raw के एपिसोड के दौरान जब ज्यादातर फैंस ब्रेक पर थे, तब एक बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान ब्रॉन ब्रेकर का आईसी चैंपियन से कंफ्रंटेशन हुआ था।
पेंटा ने इसी द्वारा मिड कार्ड टाइटल के पीछे जाने के संकेत दिए थे। हाल ही में WWE के चेयरमैन निक खान ने भी पेंटा की तारीफ की थी। यह सभी चीजें पेंटा के पक्ष में जा रही हैं। साफ तौर पर उन्हें बड़ा पुश मिलेगा और इसी के तहत वो संभावित तौर पर अगले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन सकते हैं। वो इसी के साथ अपने WWE करियर के शुरुआती साल में ही जलवा बिखेर सकते हैं।
2- पूर्व AEW स्टार ईथन पेज बन सकते हैं WWE में दोबारा चैंपियन
ईथन पेज को AEW में कभी अच्छी तरह से बुकिंग नहीं मिली लेकिन WWE में उनकी किस्मत बदल गई। डेब्यू के कुछ हफ्तों बाद ही वो NXT चैंपियन बन गए थे और उनका टाइटल रन काफी शानदार साबित हुआ था। पेज भले ही उसे हार गए लेकिन अब 2025 में वो फिर चैंपियन बन सकते हैं। टाइटल हारने के बाद उनका कद एकदम गिरने लगा था लेकिन जे'वॉन एवंस के साथ दुश्मनी के दौरान वो एक बार फिर टॉप हील बन गए हैं।
साफ तौर पर लग रहा है कि पेज को आगे भी रोक पाना मुश्किल होगा। वो NXT में नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप पर कब्जा कर सकते हैं। टोनी डी'एंजेलो के साथ पेज की दुश्मनी अच्छी रह सकती है। अगर पेज का मेन रोस्टर डेब्यू हो जाता है, तो फिर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप उनके मेन रोस्टर करियर को शुरुआत में ही बड़ी उड़ान देने के लिए सही विकल्प हो सकती है। पेज का जिस तरह का प्रदर्शन है, वो 2025 में भी चैंपियन बन सकते हैं।
1- पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक WWE में सालों बाद टाइटल जीत सकते हैं
सीएम पंक ने 2014 में WWE को अलविदा कह दिया था और 7 साल बाद रेसलिंग में AEW द्वारा वापसी की थी। हालांकि, 2023 में उन्हें ऑल एलीट रेसलिंग से फायर कर दिया गया। सीएम पंक इसके बाद WWE में वापस आए लेकिन 2024 में उन्हें कोई भी चैंपियनशिप जीतने का चांस नहीं मिला लेकिन यह चीज अब बदल सकती है। सीएम पंक ने साल के शुरुआती समय में ही बता दिया था कि उनका लक्ष्य वर्ल्ड टाइटल हासिल करना है।
सीएम पंक उसी लक्ष्य से Royal Rumble का हिस्सा बन रहे हैं। पंक अगर यह मैच नहीं भी जीतते हैं, तो भी उनके पास 2025 में चैंपियनशिप जीतने का पूरा-पूरा चांस है। फैंस उन्हें दोबारा वर्ल्ड टाइटल के साथ देखना चाहते हैं और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसी वजह से उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल या वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के साथ भविष्य में देखा जा सकता है।