3 जबरदस्त चीजें जिनके कारण WWE Crown Jewel 2024 फैंस के लिए यादगार साबित हुआ

WWE
WWE Crown Jewel 2024 शानदार शो रहा (Photo: WWE.com)

Things Made Crown Jewel Memorable: WWE Crown Jewel 2024 में फैंस को कई चीजें देखने को मिलीं। सभी को ये इवेंट जरूर पसंद आया होगा। शो में कुल छह मुकाबले हुए। कुछ अच्छे हुए तो कुछ ने निराश किया। रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ को करारी हार का सामना करना पड़ा। सोलो सिकोआ ने रेंस को पिन कर सभी को चौंका दिया। इसी बीच कुछ ऐसी चीजें रहीं जिन्हें फैंस द्वारा लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस आर्टिकल में हम 3 चीजों के बारे में बात करेंगे जिनके कारण सऊदी अरब में हुआ प्रीमियम लाइव इवेंट फैंस के लिए यादगार साबित हुआ।

Ad

#3 WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस की हार

Ad

रोमन रेंस के लिए Crown Jewel 2024 बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। सिक्स-मैन टैग टीम मैच में सभी ने सोचा था कि रेंस और द उसोज़ की जीत होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुरूआती दबदबा बनाने के बावजूद बेबीफेस टीम को हार मिली।

आप यकीन नहीं मानेंगे लेकिन Crown Jewel के इतिहास में रोमन रेंस को पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। ये एक तरह से फैंस के लिए यादगार चीज है। WWE यूनिवर्स को हमेशा ये पल याद रहेगा। रोमन खुद इस हार से बहुत निराश हुए होंगे।

#2 WWE Crown Jewel 2024 में कोडी रोड्स और लिव मॉर्गन की जीत

Ad

कोडी रोड्स ने गुंथर को हराकर Crown Jewel चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं लिव मॉर्गन ने नाया जैक्स को हराकर विमेंस Crown Jewel टाइटल अपने नाम किया। दोनों ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

कोडी और लिव की जीत को फैंस द्वारा सालों तक याद रखा जाएगा। कोडी रोड्स ने तो अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। वहीं मॉर्गन ने अपना दम दिखाते हुए खूब वाहवाही लूटी। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वो जैक्स के ऊपर जीत हासिल कर लेंगी।

#1 WWE Crown Jewel 2024 में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के बीच ब्रॉल

Ad

Crown Jewel 2024 में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के बीच मैच शुरू ही नहीं हो पाया। शुरूआत में पीछे से केविन ने ऑर्टन के ऊपर स्टील चेयर से अटैक कर दिया था। इसके बाद दोनों ने खूब तबाही मचाई। रेफरी और ऑफिशियल्स पर भी अटैक किया।

रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का गुस्सा इस बार सातवें आसमान पर था। उनके द्वारा किए गए कारनामों को जरूर फैंस हमेशा याद रखेंगे। जब भी Crown Jewel इवेंट होगा तब उन्हें ऑर्टन और ओवेंस के बीच हुए ब्रॉल की याद आएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications