3 बड़ी गलतियां जो WWE को Raw के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

Ujjaval
Raw को WWE शानदार बनाना चाहेगा (Photo: WWE.com)
Raw को WWE शानदार बनाना चाहेगा (Photo: WWE.com)

Mistakes WWE Should Avoid Next Raw: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। यह Saturday Night's Main Event के पहले रेड ब्रांड का आखिरी एपिसोड होगा। इसी वजह से WWE अपने मैचों को हाइप करने की पूरी कोशिश करेगा। इसी बीच रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) के लिए भी बिल्डअप जारी रह सकता है। WWE को Netflix पर रेड ब्रांड का तीसरा शो खास बनाना है, तो उन्हें कुछ गलतियां करने से बचना होगा। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को Raw के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

Ad

3- WWE Raw में जे उसो और गुंथर के बीच ब्रॉल नहीं होना

Ad

WWE Saturday Night's Main Event में जे उसो और गुंथर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। पिछले हफ्ते उनका प्रोमो सैगमेंट काफी अच्छा रहा था और फैंस ने जे उसो की तारीफ की थी। इस मैच के लिए हाइप जरूर बनी है लेकिन WWE के पास SNME के पहले रेड ब्रांड का आखिरी एपिसोड है। इसी वजह से उनके पास मैच में फैंस के उत्साह को दोगुना करने का लास्ट चांस है।

WWE को इसे गंवाना नहीं चाहिए। पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी गुंथर और जे उसो के बीच सैगमेंट देखने को मिलना चाहिए। अगर दोनों में से कोई भी सुपरस्टार एक-दूसरे पर निशाना साधने के दौरान हद पार करता है, तो फिर ब्रॉल हो सकता है। इससे मैच की हाइप बढ़ जाएगी और कुल मिलाकर WWE को फायदा होगा। हालांकि, अगर वो पिछले हफ्ते की तरह ही प्रोमो कट करते हैं, या उनका वीडियो पैकेज देखने को मिलता है, तो यह बड़ी गलती होगी।

2- पेंटा की चैड गेबल के अलावा किसी WWE स्टार के साथ स्टोरी शुरू नहीं करना

Ad

पेंटा ने Raw के अगले एपिसोड में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने चैड गेबल का सामना किया था और उन्हें क्लीन तरीके से हरा दिया। देखा जाए तो क्लीन हार मिलने से अब फैंस को पेंटा और गेबल के बीच दुश्मनी आगे बढ़ते हुए देखना पसंद नहीं आएगा। पेंटा को अच्छी शुरुआत मिली है और इसी वजह से उन्हें किसी अन्य स्टार के साथ अपनी दुश्मनी शुरू करनी चाहिए।

मौजूदा समय में रोस्टर में कई सारे स्टार्स हैं, जो पेंटा के लिए एक अच्छे विरोधी रह सकते हैं। ऐसे में WWE को पेंटा की चैड के साथ दुश्मनी आगे नहीं बढ़ाते हुए लूचाडोर स्टार को किसी अन्य रेसलर के खिलाफ फ्यूड में डालना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है और अमेरिकन मेड लीडर के साथ ही पेंटा की दुश्मनी चलती है, तो फैंस को निराशा होगी। WWE को यह गलती नहीं करनी चाहिए। अगर वो Royal Rumble मैच के लिए अपनी एंट्री अनाउंस करते हैं, तो यह भी एक अच्छा विकल्प होगा।

1- WWE Raw में सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के मैच में दखल या DQ से अंत होना

Ad

सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर काफी बड़े दुश्मन रहे हैं। अब दोनों ही आमने-सामने आने वाले हैं। WWE इसे WrestleMania XL के रीमैच के रूप में एडवर्टाइज कर रहा है। वो मुकाबला काफी शानदार था और फैंस को बेहद पसंद आया था। इसी वजह से WWE को दोनों के बीच उसी तरह का मैच बुक करना चाहिए। मुकाबले में किसी तरह का दखल चीजों को पूरी तरह से खराब कर सकता है।

इस बड़े मैच का नतीजा फिर क्लीन तौर पर नहीं आ पाएगा। इसके साथ ही अगर मैच का DQ या नो कॉन्टेस्ट से अंत होता है, तो भी सभी को निराशा होगी। इसी वजह से WWE को इस मेगा मैच को क्लीन तरीके से खत्म करना चाहिए और किसी एक रेसलर को जीत मिलनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो यह बड़ी गलती होगी और फैंस का मजा पूरी तरह से किरकिरा हो जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications