3 बड़े कारण क्यों CM Punk को अगला WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज सीएम पंक को वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहिए (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज सीएम पंक को वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहिए (Photo: WWE.com)

Reasons CM Punk Should Become Next World Champion: WWE दिग्गज सीएम पंक (CM Punk) ने सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames 2023) द्वारा वापसी की थी। उनके रिटर्न को एक साल से ज्यादा हो गया है और अभी तक उनका रन काफी तगड़ा साबित हुआ है। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने टॉप चैंपियनशिप के पीछे जाने के संकेत कई बार दिए हैं और कुछ कारणों से फैंस भी उन्हें टाइटल जीतते हुए देखना चाहेंगे। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों सीएम पंक को WWE में अगला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहिए।

Ad

3- WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने से WrestleMania मेन इवेंट में सीएम पंक अपनी जगह पक्की कर पाएंगे

Ad

सीएम पंक ने अपने WWE करियर में जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल की है लेकिन वो कभी भी WrestleMania मेन इवेंट करने में सफल नहीं हुए हैं। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज है। इसी वजह से पंक का मुख्य लक्ष्य WrestleMania को मेन इवेंट करना है। इसी विषय पर उन्होंने Raw के आखिरी एपिसोड में भी बात की थी।

पंक ने उस स्पॉट को हासिल करने के लिए Royal Rumble और Elimination Chamber को एक तगड़ा विकल्प बताया था। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने इसी बीच पॉल हेमन से फेवर के बारे में बात की थी। देखा जाए, तो पंक के पास इन सभी के अलावा एक और बेहतर ऑप्शन है। अगर वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन जाते हैं, तो WrestleMania में उनका मेन इवेंट स्पॉट लगभग तय हो जाएगा। इसी वजह से पंक को अगर WrestleMania मेन इवेंट करना है, तो फिर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर कब्जा करना सही विकल्प होगा।

2- गुंथर के WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप रन को खत्म करने के लिए मौजूदा रोस्टर में सीएम पंक सबसे बेहतर विकल्प हैं

Ad

गुंथर ने SummerSlam 2024 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी और इसके बाद से उनका रन काफी जबरदस्त रहा है। उन्होंने रैंडी ऑर्टन, सैमी ज़ेन और डेमियन प्रीस्ट जैसे फेमस स्टार्स के खिलाफ टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन रखा है। अब उनका सामना फिन बैलर से होने वाला है और वो बैलर को हराकर अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं। देखा जाए, तो गुंथर Raw रोस्टर में इस समय टॉप पर हैं।

सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर ने 2024 में वर्ल्ड टाइटल को होल्ड किया है। इसी वजह से मौजूदा समय में उन्हें दोबारा चैंपियन बनाना एक सही विकल्प नहीं होगा। इस स्थिति में सीएम पंक को सबसे बेहतर ऑप्शन माना जा सकता है। उनका गुंथर के साथ कभी मैच नहीं हुआ है और वो काफी समय से चैंपियन भी नहीं बने हैं। इसके अलावा उनके कारण WWE को फायदा भी होता है। इसी वजह से गुंथर के बाद उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनाना सबसे तगड़ा विकल्प रहेगा। वो मौजूदा Raw रोस्टर में गुंथर की बादशाहत का अंत करने के लिए सबसे सही स्टार हैं।

1- WWE दिग्गज सीएम पंक को आखिरी बार वर्ल्ड चैंपियन रहे 11 साल से ज्यादा हो गए हैं

Ad

सीएम पंक ने 2014 में WWE को अलविदा कह दिया था और फिर वो सीधा 2023 में कंपनी में वापस आए। इसी कारण वो वर्ल्ड टाइटल से दूर रहे। पंक ने WWE में आखिरी बार टॉप चैंपियनशिप Survivor Series 2011 में जीती थी और इसके बाद वो 434 दिनों तक चैंपियन रहे। पंक ने Royal Rumble 2013 में इसे द रॉक के खिलाफ मैच में गंवा दिया था। पंक को आखिरी बार वर्ल्ड टाइटल होल्ड किए 11 साल से भी ज्यादा हो गए हैं।

साफ तौर पर पंक का इतने लंबे अंतराल से चैंपियन नहीं बनना बड़ी बात है। अगले साल Royal Rumble तक उन्हें 12 साल हो जाएंगे। ऐसे में सीएम पंक को अब वर्ल्ड चैंपियन बनाया जाना एक अच्छा विकल्प रहने वाला है। बेस्ट इन द वर्ल्ड का जिस तरह से वापसी के बाद प्रदर्शन रहा है, तो उन्हें वर्ल्ड टाइटल का सूखा खत्म करने में सफलता मिलनी चाहिए। फैंस उनके इस खास पल को जरूर सालों तक याद रखेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications