3 कारण क्यों Roman Reigns का WWE Crown Jewel 2024 में हारना एक सही फैसला था

रोमन रेंस का ऐसा हाल WWE में किसी ने नहीं सोचा होगा (Photos: WWE.com)
रोमन रेंस का ऐसा हाल WWE में किसी ने नहीं सोचा होगा (Photos: WWE.com)

Roman Reigns loss right decision: रोमन रेंस (Roman Reigns), जे उसो (Jey Uso) और जिमी उसो ने WWE Crown Jewel 2024 में सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से मुकाबला किया था। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में असली ट्राइबल चीफ को पिन करके स्ट्रीट चैंपियन ने अपने ग्रुप के लिए जीत दर्ज की थी। इसके बाद भी रोमन पर हमला होता रहा और आखिरकार सैमी ज़ेन ने भी मदद करने के प्रयास में गलती से उनको किक मार दी। रोमन कंपनी के बेहद खास हैं इसलिए उनकी हार कई फैंस को सही नहीं लग रही है। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस का WWE Crown Jewel 2024 में हारना एक सही फैसला था।

Ad

#3 रोमन रेंस की द ब्लडलाइन अभी सही से WWE में दोबारा साथ नहीं आई है, तो एक जीत खराब लगती

Ad

रोमन रेंस दो सप्ताह पहले तक SmackDown में जे उसो को अपने द ब्लडलाइन ग्रुप का मेंबर बनाना चाहते थे और वह इनकार कर रहे थे। इसके बाद जे अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार जाते हैं और वह पिछले सप्ताह रोमन तथा जिमी उसो के साथ आ जाते हैं। यह सबकुछ इतनी जल्दी हुआ है कि ऐसा नहीं लगता है कि रोमन, जिमी और जे अब भी एक साथ जुड़ सके हैं। ऐसे में अगर फिर से एकदम से साथ आए इस ग्रुप को सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन पर जीत मिल जाती तो वह खराब लगती। इसलिए रोमन रेंस का हारना एक सही फैसला था।

#2 WWE में सोलो सिकोआ के काम को और ताकतवर दिखाने के लिए

Ad

सोलो सिकोआ ने WrestleMania XL के बाद जबसे द ब्लडलाइन की कमान संभाली है वह तबसे ही बेहद जबरदस्त काम कर रहे हैं। यही वजह है कि अगर Bad Blood 2024 में उनके टैग टीम मैच को हटा दिया जाए तो उन्होंने जब भी ब्लडलाइन मेंबर्स के साथ मिलकर मैच लड़ा है तो उन्हें जीत मिली है। कंपनी नहीं चाहेगी कि उनके जैसे रेसलर का मनोबल गिरे और इसी प्रयास में उन्होंने सोलो को जीत दिलाई है। इससे पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बेहद ताकतवर दिखेंगे और यह उनकी ब्लडलाइन तथा खुद सोलो के लिए फायदेमंद होगा।

#1 WWE दिग्गज रोमन रेंस को उनके साथी सवालों के घेरे में लाएंगे ताकि वह खुद को साबित कर सकें

रोमन रेंस पर विश्वास करके ही जिमी उसो और जे उसो ने उनसे हाथ मिलाया है। अब अगर असली ट्राइबल चीफ ही पिन हो रहे हैं तो उससे साथियों के दिल और दिमाग में सवाल आना तो तय है। ऐसे में यह संभव है कि जे और जिमी उनसे सवाल करें और रोमन खुद को साबित करने के प्रयासों में बढ़िया प्रदर्शन करें। यह ना सिर्फ एक्शन के स्तर को बढ़ाएगा बल्कि इससे रोमन की ब्लडलाइन भी ताकतवर दिखेगी क्योंकि अगर लीडर ही जीत रहा होगा तो साथियों का मनोबल बढ़ेगा। इसलिए रोमन रेंस का WWE Crown Jewel 2024 में अपना मैच हारना एक सही फैसला है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications