Reasons Roman Reigns Babyface Return on Return is Good Decision: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) द्वारा रोमन रेंस (Roman Reigns) का धमाकेदार रिटर्न देखने को मिला। उन्होंने आकर सोलो सिकोआ पर हमला किया और इसी चीज़ का फायदा उठाकर कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की। काफी सालों बाद रोमन रेंस का बेबीफेस टर्न हुआ और फैंस का पूरा सपोर्ट उनके साथ था।एक रिपोर्ट सामने आई थी कि WWE के इंटरनल रोस्टर पर रोमन रेंस बेबीफेस के तौर पर लिस्ट किए गए हैं। WWE ने साफ तौर पर फैंस का रिएक्शन देखकर रोमन का कैरेक्टर बदला है। कुछ कारणों से लगता है कि यह एकदम सही फैसला है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस का बेबीफेस बनना एक शानदार फैसला है।3- WWE के सबसे बड़े स्टार रोमन रेंस का बेबीफेस होना कंपनी के लिए फायदेमंद होगा View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े स्टार हैं। उनके कारण कंपनी को फायदा होता है। हील होने पर भी रोमन ने हमेशा ही WWE के लिए फायदा ही कराया है लेकिन हमेशा देखा गया है कि बेबीफेस रेसलर्स कंपनी को ज्यादा प्रॉफिट दिलाते हैं क्योंकि नन्हे फैंस भी उनकी ओर आकर्षित होते हैं। यही कारण है कि रोमन रेंस का अब बेबीफेस के तौर पर नज़र आना अच्छा फैसला हो सकता है।रोमन रेंस लगातार फैंस का ध्यान खींचने में सफल होते हैं और अब बेबीफेस के तौर पर नज़र आने से हर तरह के फैन उन्हें पसंद करेंगे। इससे कंपनी को मर्चेंडाइज सेल्स, सोशल मीडिया व्यूज और रेटिंग्स सभी मामलों में बड़ा फायदा होता। रोमन हील होने के बावजूद यह चीज़ें कर रहे थे लेकिन अब बेबीफेस के तौर पर वो कंपनी को इससे भी ज्यादा फायदा करा पाएंगे।2- रोमन रेंस का WWE में पिछला बेबीफेस रन एकदम खराब रहा था लेकिन अब फैंस उनके साथ हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने WWE में अपने सिंगल्स रन के दौरान ज्यादातर समय बेबीफेस के तौर पर ही काम किया। वो 2015 से लेकर 2019 तक इसी तरह के कैरेक्टर में नज़र आए और इसी बीच वो कभी फैंस का ध्यान खींचने में सफल नहीं हुए। बेबीफेस होने के बावजूद रोमन को हमेशा बू मिली और WWE कई अलग-अलग चीज़ें करने के बावजूद इसे बदल नहीं पाया। रोमन को फैंस ने उस समय पसंद नहीं किया।रोमन रेंस की गैरमौजूदगी ने फैंस को बता दिया कि वो कंपनी के लिए कितने जरुरी हैं। इसी वजह से लगातार रोमन की मांग हुई और उन्हें अच्छा रिएक्शन मिला। इसी कारण WWE ने उन्हें बेबीफेस बनाया। रोमन अब अपने पिछले खराब बेबीफेस रन को भुलाकर आखिर अच्छी तरह नए कैरेक्टर में काम कर सकते हैं। इसी कारण रोमन का बेबीफेस टर्न कराने का फैसला अच्छा रहा।1- WWE दिग्गज रोमन रेंस का हील रन धीरे-धीरे बोरिंग होता जा रहा था View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में हील टर्न लिया था और WrestleMania XL तक उनका हील रन ही देखने को मिला। इसी बीच उन्होंने जबरदस्त काम किया और फैंस का ध्यान खींचा। हालांकि, पिछले कुछ समय से रोमन का प्रभाव बतौर हील कम हो रहा था और उनके मैच में भी हमेशा इंटरफेरेंस हो रही थी। इस चीज़ ने फैंस को काफी निराश किया था और हर कोई उनके रन से बोर होने लगा था।यही कारण है कि रोमन को एक कैरेक्टर चेंज की जरूरत ही और यह SummerSlam 2024 द्वारा आया। रोमन रेंस का इसी कारण बेबीफेस टर्न करने का फैसला अच्छा है। अब वो अपने नए गिमिक के साथ आने वाले समय में काम करेंगे और इसी बीच फैंस यह देखना चाहेंगे कि असली ट्राइबल चीफ नई शुरुआत करते हैं, या फिर अपने पुराने गिमिक में ही थोड़े बदलाव करते हुए आगे बढ़ते हैं।