3 कारण क्यों WWE Crown Jewel 2024 में Roman Reigns vs Solo Sikoa नहीं होना चाहिए

WWE में यह मैच अभी नहीं होना चाहिए (Photos: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस vs सोलो सिकोआ मैच अभी नहीं होना चाहिए (Photos: WWE.com)

Roman Reigns vs Solo Sikoa Now Bad Idea: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के ऐसे दिग्गज हैं. जिनके पास स्टोरी की कमी नहीं रहती है। इस समय उनकी स्टोरी द ब्लडलाइन (The Bloodline) से चल रही है, जिसके खुद को लीडर मानने वाले सोलो सिकोआ की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने की कोशिश को असली ट्राइबल चीफ खराब कर चुके हैं।

Ad

सोलो और उनके साथी जेकब फाटू ने Bad Blood 2024 में रोमन रेंस और उनके टैग टीम पार्टनर कोडी रोड्स से मैच लड़ा था और हार पाई थी। फैंस सोलो और रोमन को सिंगल्स मैच में अगले प्रीमियम लाइव इवेंट में देखना चाहते हैं लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस vs सोलो सिकोआ नहीं होना चाहिए।

#3 WWE अगर अभी Roman Reigns vs Solo Sikoa कराती है तो यह जल्दबाजी होगी

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ WrestleMania XL तक तो साथ ही काम करते थे। सोलो ने खुद रोमन के नाईट 2 में हुए टाइटल डिफेंस के दौरान असली ट्राइबल चीफ की मदद की थी। उसके बाद रोमन रिंग से दूर थे और SummerSlam 2024 में ही वापस आए थे।

उसके बाद से अब तक दोनो ने कोई खास सिंगल्स स्टोरी बिल्ड नहीं की है। Bad Blood 2024 में हुए टैग टीम मैच को अगर हटा दें तो ऐसा कुछ खास दोनों के बीच में हुआ नहीं है। WWE को रोमन vs सोलो Royal Rumble या WrestleMania जैसे बड़े स्टेज के लिए बचाकर रखना चाहिए।

#2 रोमन रेंस को पहले द ब्लडलाइन को WWE में साथ लाना है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस WrestleMania XL तक द ब्लडलाइन नाम के ग्रुप के ट्राइबल चीफ थे। इसमें सोलो सिकोआ, जिमी उसो और पॉल हेमन थे जबकि पिछले साल जे उसो ने ग्रुप को छोड़ दिया था। एक समय पर इसके हॉनरेरी उस रहे सैमी ज़ेन ने तो Royal Rumble 2023 के बाद ही ग्रुप से दूरी बना ली थी।

रोमन जब इस साल WrestleMania के बाद रिंग से दूर हुए तो ग्रुप एकदम बिखर गया क्योंकि सोलो ने इसकी कमान संभाल ली और पुराने लोगों को हटाकर नए लोगों को शामिल कर लिया। उन्होंने पहले जिमी और बाद में पॉल को हमले से बाहर कर दिया था। रोमन के लिए यह पहला काम होगा कि वह अपने ग्रुप को वापस लाएं ताकि सोलो के ग्रुप को टक्कर दी जा सके।

#1 रोमन रेंस को WWE में द ब्लडलाइन के अन्य मेंबर्स से लड़ना चाहिए

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में वापसी की थी। उस समय जेकब फाटू, सोलो सिकोआ और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के बीच हो रहे ब्लडलाइन रूल्स मैच के दौरान एक मूव करते हुए चोटिल हो गए थे। वह 3 अगस्त 2024 के बाद से 15 अगस्त 2024 तक टीवी पर दिखाई नहीं दिए, लेकिन 16 अगस्त 2024 को हुए SmackDown में उन्होंने रोमन रेंस की हालत खराब करने में अहम भूमिका निभाई थी।

हालिया SmackDown एपिसोड में भी रोमन की स्थिति खराब करने में उनका बड़ा योगदान था। ऐसे में रोमन को पहले उनसे लड़ना चाहिए, और फिर वह ब्लडलाइन के बाकी मेंबर्स टामा टोंगा और टांगा लोआ से भी टैग टीम चैंपियनशिप जीतने के लिए लड़कर सोलो के लिए मुश्किलें बना सकते हैं। बाद में यह मैच हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications