#2 ब्रॉक लैसनर बनाम सैथ रॉलिंस (रीमैच)
रैसलमेनिया 35 के बाद से ब्रॉक लैसनर WWE से दूर हैं। कुछ समय पहले उन्होंने में UFC से भी रिटायर होने का निर्णय कर लिया है। ब्रॉक लैसनर सऊदी अरब के शो में आने वाले हैं। WWE ने अभी तक उनके लिए किसी भी प्रतिद्वंदी का नाम तय नहीं किया है।
WWE उस शो के लिए सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रीमैच बुक कर सकती है। जिससे ब्रॉक लैसनर को उनका रीमैच भी मिल जाएगा और WWE ब्रॉक लैसनर का सऊदी अरब के शो पर सही तरह से उपयोग भी कर लेगी।
WWE भविष्य में सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच जरूर करवा सकती है। रैसलमेनिया 35 में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को लो-ब्लो मारा था। मनी इन द बैंक के बाद शायद पॉल हेमन सैथ रॉलिंस से रीमैच मांगे क्योंकि उन्होंने ब्रॉक को बेईमानी करके हराया है।
Published 10 May 2019, 09:59 IST