WWE SummerSlam इतिहास के 3 ऐसे महारिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है

WWE
WWE SummerSlam के ये रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे (Photos: WWE.com)

SummerSlam Records Never Broken: WWE SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त को होगा। इस प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। कंपनी द्वारा हर साल कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज भी दिया जाता है।

Ad

SummerSlam का इतिहास बहुत तगड़ा रहा है। इस शो में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जिनका टूटना फ्यूचर में बहुत मुश्किल है। शायद इनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 रिकॉर्ड्स की बात करेंगे जिनका टूटना नामुमिकन है।

#3 WWE SummerSlam में रैंडी ऑर्टन सबसे कम उम्र में बने थे चैंपियन

Ad

रैंडी ऑर्टन के पास सबसे कम उम्र में WWE चैंपियन बनने का रिकॉर्ड है। ये कारनामा उन्होंने SummerSlam 2004 में किया था। अब सोचिए कितना लंबा टाइम हो गया और उनके इस रिकॉर्ड के आस-पास भी कोई नहीं आ पाया। इस रिकॉर्ड के आगे कभी टूटने की उम्मीद भी ना के बराबर है।

दरअसल साल 2004 में रैंडी ऑर्टन का तगड़ा पुश मिला था। इस साल उनकी कई दिग्गजों के साथ राइवलरी रही थी। SummerSlam में उनका मुकाबला क्रिस बेनोइट के साथ हुआ था। उन्होंने क्रिस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। खुद ऑर्टन भी कह चुके हैं कि उनके इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाएगा।

#2 WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने किए हैं सबसे ज्यादा मेन इवेंट

youtube-cover
Ad

WWE में ब्रॉक लैसनर का नाम बहुत ऊंचा है। उन्हें शुरूआत से ही कंपनी द्वारा पुश दिया गया था। SummerSlam में उनका एक ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद कभी नहीं टूट पाएगा। वो SummerSlam के इतिहास में कुल 9 मेन इवेंट मैचों में हिस्सा ले चुके हैं।

देखा जाए तो मौजूदा समय में लैसनर के इस रिकॉर्ड के आस-पास भी कोई नहीं है। लैसनर के बाद रैंडी ऑर्टन, जॉन सीना और द अंडरटेकर का नंबर आता है। ये तीनों पांच-पांच बार मेन इवेंट मैच का हिस्सा बन चुके हैं।

#1 WWE SummerSlam में सबसे ज्यादा मैच लड़ने का रिकॉर्ड

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam में सबसे ज्यादा मैच द अंडरटेकर और रैंडी ऑर्टन ने लड़े हैं। दोनों 16 की बराबरी पर हैं। इन दोनों के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना भी काफी मुश्किल है। ऑर्टन ने SummerSlam में अपना डेब्यू साल 2003 में किया था। वहीं टेकर का इस प्रीमियम लाइव इवेंट में डेब्यू साल 1992 में हुआ था।

ये रिकॉर्ड इसलिए नहीं टूट पाएगा क्योंकि ऑर्टन और रैंडी के बाद जिन स्टार्स का लिस्ट में नाम हैं वो रिंग में कम नज़र आते हैं। जॉन सीना ने अब रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। साल 2025 उनका अंतिम होगा। ट्रिपल एच भी रिटायर हो चुके हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications