3 सुपरस्टार्स जो किसी भी हालत में WWE दिग्गज Roman Reigns का Bloodline के खिलाफ साथ नहीं देंगे

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस को साथ की जरूरत है (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस को साथ की जरूरत है (Photo: WWE.com)

Superstars May Not Help Roman Reigns Against Bloodline: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने SummerSlam 2024 में धमाकेदार वापसी की। उन्होंने आकर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa Sikoa) की हालत खराब की और इसी वजह से नए ट्राइबल चीफ को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिली। रोमन ने इसके बाद ब्लडलाइन पर भी हमला किया लेकिन जेकब फाटू ने वापसी करके चीज़ों को बदल दिया।

Ad

नए ब्लडलाइन द्वारा हुए हमले के बाद से रोमन रेंस नज़र नहीं आए हैं। उन्हें इस खतरनाक ग्रुप से लड़ने के लिए कुछ स्टार्स के साथ की जरूरत है। हालांकि, कई ऐसे रेसलर्स हैं, जो रोमन का साथ नहीं देंगे। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो किसी भी हालत में रोमन रेंस का साथ ब्लडलाइन के खिलाफ स्टोरीलाइन में नहीं देंगे।

3- WWE स्टार Kevin Owens का Roman Reigns के साथ आने का कोई चांस नहीं है

youtube-cover
Ad

ब्लडलाइन फैक्शन के तैयार होने के बाद से ही केविन ओवेंस की किसी न किसी तरह से इस ग्रुप से दुश्मनी रही है। उन्होंने इसी बीच रोमन रेंस का चार बार वन ऑन वन सामना भी किया है। केविन को ब्लडलाइन और रोमन से काफी ज्यादा नफरत है। बेबीफेस बनने के बावजूद रोमन को केविन का साथ शायद नहीं मिलेगा। प्राइजफाइटर ने खुद बताया कि वो रोमन को पसंद नहीं करते हैं।

रोमन रेंस को जब निक एल्डिस ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच देने की बात कही थी, तो केविन ओवेंस का जमकर गुस्सा फूटा था। इससे पता चलता है कि केविन किसी तरह से रोमन के पक्ष में बात नहीं करेंगे। ऐसे में उनका रोमन की मदद करना और भी ज्यादा मुश्किल है। केविन आने वाले समय में अपनी अलग राह पर चल सकते हैं।

2- WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन का करियर रोमन रेंस और उनके साथियों के कारण रुक सा गया था

youtube-cover
Ad

रैंडी ऑर्टन ने पिछले साल Survivor Series WarGames द्वारा वापसी की। इसके पहले वो काफी समय तक एक्शन से दूर थे और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। रैंडी को असल में ब्लडलाइन फैक्शन ने चोटिल किया था और इससे उनका करियर एक तरह से रुक सा गया था। रैंडी ने वापसी करके इसी वजह से ब्लडलाइन से बदला लेने का मन बनाया था। पिछले कुछ महीनों तक भी उनकी इस ग्रुप के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही थी।

रैंडी को चोटिल करने में मुख्य रूप से रोमन रेंस का बड़ा हाथ था क्योंकि उस समय वो ब्लडलाइन को लीड कर रहे थे। इसी वजह से वाइपर का रोमन की मदद करना काफी मुश्किल है। भले ही सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन से ऑर्टन को कितनी भी परेशानी हो लेकिन वो रोमन का साथ शायद नहीं देंगे। उनके मन में रेंस के लिए जरूर थोड़ी नफरत भरी हुई है।

1- WWE सुपरस्टार Seth Rollins नहीं देंगे Roman Reigns का साथ

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच बड़ा इतिहास रहा है। दोनों ने अपने मेन रोस्टर करियर की शुरुआत साथ में की और फिर बड़ा नाम बनाया। वो ऑन-स्क्रीन काफी बड़े दुश्मन रहे हैं और सैथ, ब्लडलाइन फैक्शन को नहीं पसंद करते हैं। वो मुख्य रूप से रोमन से नफरत करते हैं और उनके दखल के कारण ही एक तरह से रोमन का ध्यान भटका और WrestleMania XL में उनके टाइटल रन का अंत हुआ।

साफ तौर पर दोनों ही दिग्गजों के बीच WWE ने भविष्य में बड़े मैच की नींव रख दी है और इसी वजह से अभी दोनों का साथ आकर काम करना मुश्किल है। सैथ को Raw में वापसी करके ब्रॉन्सन रीड से बदला लेना और फिर सीएम पंक के साथ भी उनकी दुश्मनी देखने को मिल सकती है। इसी वजह से सैथ के पास रेंस की मदद करने के लिए समय भी नहीं है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications