Superstars Not Being Pushed By WWE: WWE सुपरस्टार्स को रिंग में फैंस का प्यार पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अगर क्राउड ने सपोर्ट नहीं दिया तो फिर उनका करियर भी धड़ाम से नीचे गिर जाता है। प्रोमो, स्किल, ताकत और स्टाइल सभी पर ध्यान देना होता है।अगर रेसलर्स को उनके मोमेंटम के हिसाब से पुश नहीं दिया जाता तो उन्हें बहुत नुकसान होता है। ऐसा बहुत स्टार्स के साथ हो चुका है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके पास टैलेंट भरपूर है लेकिन WWE द्वारा उन्हें बड़ा पुश नहीं दिया जा रहा है।#3 WWE द्वारा जे उसो को कब दिया जाएगा बड़ा पुश?जे उसो के लिए पिछला एक साल बहुत ही शानदार रहा है। मौजूदा समय में फैंस के बीच वो बहुत लोकप्रिय हैं। वो रेड ब्रांड में कई तगड़े मुकाबले फैंस को दे चुके हैं। सवाल ये खड़ा होता है कि WWE द्वारा अब कब उन्हें टाइटल जीतने के लिए बुक किया जाएगा।उसो का कैरेक्टर, प्रोमो और स्टाइल बहुत शानदार है। वो फैंस के बीच एक अलग लुक लेकर आते हैं। इसके बावजूद कंपनी द्वारा उन्हें पुश नहीं दिया जा रहा है। Money in the Bank 2024 के बाद से तो उनकी बुकिंग और भी ज्यादा खराब हो गई है।#2 WWE में शिंस्के नाकामुरा ने अपनी लोकप्रियता खो दी हैनाकामुरा ने जब मेन रोस्टर में कदम रखा तब उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार कहा गया था। फैंस के बीच वो काफी प्रसिद्ध भी हुए। अब उनका मामला पिछले एक साल से बहुत खराब हो गया है। जब लगता है कि वो मोमेंटम हासिल करेंगे तब उनका पुश रोक दिया जाता है। ऐसा लगता है कि कुछ समय बाद वो खुद ही रेसलिंग की दुनिया से गायब हो जाएंगे।शिंस्के के पास पूरी क्षमता है कि वो कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। कंपनी द्वारा उन्हें बड़े पुश की सख्त जरूरत है। उनकी एंट्री देखकर फैंस खुश हो जाते हैं। आजकल वो रिंग में आते भी हैं तो किसी को ज्यादा उत्साह नहीं होता है। वक्त आते अगर उन्हें आगे नहीं बढ़ाया गया तो काफी नुकसान हो सकता है।#1 WWE द्वारा ब्रॉन स्ट्रोमैन को आगे बढ़ाने की सख्त जरूरत है View this post on Instagram Instagram PostWWE में ब्रॉन स्ट्रोमैन का पहला रन शानदार रहा था। दूसरा रन अभी तक उनके लिए सफल साबित नहीं हुआ है। इस साल अप्रैल में उन्होंने करीब एक साल बाद इंजरी से वापसी की थी। इसके बाद तो उनका हाल और ज्यादा बुरा हो गया। ऐसा लग रहा है कि वो रेड ब्रांड में टाइमपास कर रहे हैं।स्ट्रोमैन कंपनी का बड़ा सुपरस्टार बनने का माद्दा रखते हैं। अगर उन्हें सही टाइम पर पुश दिया गया तो वो बढ़िया बिजनेस कंपनी के लिए ला सकते हैं। उनको बड़े पुश की मौजूदा समय में सख्त जरूरत है।