3 सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस WWE SummerSlam में वापसी करने के बाद अब ब्लडलाइन से लड़ने के लिए अपने साथ जोड़ सकते हैं

Ujjaval
WWE SummerSlam के बाद रोमन रेंस पर सभी की नज़र है (Photo: WWE.com)
WWE SummerSlam के बाद रोमन रेंस पर सभी की नज़र है (Photo: WWE.com)

Superstars Roman Reigns Can Join to Fight New Bloodline: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। उन्होंने कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और सोलो सिकोआ के बीच चल रहे अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप ब्लडलाइन रूल्स मैच में दखल दिया। उन्होंने यहां सोलो पर हमला किया और इसी चीज़ का फायदा कोडी रोड्स को मिला। अमेरिकन नाईटमेयर ने सोलो को पिन करते हुए जीत दर्ज की और चैंपियनशिप रिटेन रखी।

रोमन रेंस ने साफ तौर पर सोलो सिकोआ द्वारा मिली धमकियों और उनकी जगह लेने का जवाब हमले द्वारा दिया है। रोमन अभी अकेले आए हैं लेकिन नए ब्लडलाइन से लड़ने के लिए उन्हें कुछ स्टार्स के साथ की जरूरत होगी। ऐसे में वो कुछ रेसलर्स को अपने साथ जोड़ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रोमन रेंस WWE SummerSlam 2024 में वापसी करने के बाद अब ब्लडलाइन से लड़ने के लिए अपने साथ जोड़ सकते हैं।

3- WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी के बाद अब जिमी उसो भी उनके आ सकते हैं

रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने से पहले जिमी उसो भी उनके साथ ब्लडलाइन का हिस्सा थे। बाद में सोलो सिकोआ ने रोमन की गैरमौजूदगी में जिमी पर हमला करके उन्हें फैक्शन से बाहर कर दिया था। जिमी इसके बाद चोटिल हो गए और अभी तक एक्शन से दूर हैं। साफ तौर पूर्व टैग टीम चैंपियन भी अपने छोटे भाई द्वारा मिले धोखे का बदला लेना चाहेंगे।

इसी वजह से जिमी उसो की वापसी जल्द ही देखने को मिल सकती है। वो आकर रोमन रेंस के साथ जुड़ सकते हैं और सोलो से बदला लेने को अपना लक्ष्य बना सकते हैं। रोमन और जिमी को साथ में काम करने का काफी अनुभव है और इसी वजह से दोनों मिलकर ब्लडलाइन के इस नए वर्जन को उनके द्वारा मचाए गए बवाल की सजा दे सकते हैं।

2- WWE सुपरस्टार जे उसो को अपने साथ लाना चाहेंगे रोमन रेंस

ब्लडलाइन फैक्शन की शुरुआत रोमन रेंस ने जे उसो के साथ मिलकर ही की थी और इसके बाद अन्य सदस्यों की एंट्री हुई। रोमन को जे पर काफी भरोसा था और इसी वजह से वो उन्हें अपना राइट हैंड मैन मानते थे। बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ गए और वो दुश्मन बन गए। जे उसो ने ब्लडलाइन को अलविदा कह दिया और इसके बाद Raw में सिंगल्स स्टार के रूप में नज़र आने लगे।

जे WWE Raw में काफी सफल रहे हैं और फैंस द्वारा उन्हें काफी प्यार मिलता है। इसके बावजूद अभी उनके पास करने के लिए कुछ नहीं हैं। इसके अलावा परिवार में चल रहे बवाल में उनका शामिल होना अच्छी चीज़ रहेगी। रोमन रेंस दोबारा राइड हैंड मैन को अपने साथ लाना चाहेंगे। यह काम आसान नहीं होगा लेकिन ओरिजिनल ट्राइबल चीफ की मदद के लिए जे जरूर दोबारा दोस्ती का हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।

1- सैमी ज़ेन को दोबारा WWE में रोमन रेंस के साथ देखना रोचक रहेगा

सैमी ज़ेन और रोमन रेंस के बीच बड़ा इतिहास रहा है। सैमी ने ब्लडलाइन में शामिल होने की काफी कोशिश की थी और बाद में रेंस ने उन्हें Honorary Uce के रूप में स्वीकार भी लिया था। रोमन ने हमेशा ही सैमी की वफादारी पर शक किया और उनसे प्रूफ मांगे। यही कारण था कि सैमी ने ओरिजिनल ट्राइबल चीफ के खिलाफ जाने का फैसला किया

रोमन रेंस को अब साथ की जरूरत है और ऐसे में वो सैमी ज़ेन को लेकर की गई अपनी गलती सुधार सकते हैं। वो सैमी से माफी मांग सकते हैं और उन्हें अपने साथ जोड़ सकते हैं। सैमी के दोबारा रोमन के साथ आने से फैंस जरूर खुश होंगे क्योंकि सभी को पहले उनकी जुगलबंदी बहुत पसंद आई थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now