3 चीजें जो Roman Reigns के WWE WrestleMania 41 मिस करने पर हो सकती हैं

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के बाहर होने पर यह हो सकता है (Photo: WWE.com)
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के बाहर होने पर यह हो सकता है (Photo: WWE.com)

Things If Roman Reigns Miss WrestleMania 41: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) को रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) के दौरान सैथ रॉलिंस से हमले का शिकार होना पड़ा था। इसके चलते हालिया Raw एपिसोड में फैंस को जानकारी मिली कि असली ट्राइबल चीफ अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं। ऐसे में अगर वह 19 और 20 अप्रैल को होने वाले WrestleMania 41 को मिस कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन चीजें बताने वाले हैं जो रोमन रेंस के WWE WrestleMania 41 मिस करने पर हो सकती हैं।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच मुकाबला हो सकता है

youtube-cover
Ad

सीएम पंक और सैथ रॉलिंस ने Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में मुकाबला किया था। इसके दौरान पंक को जीत मिली थी। एक समय पर यह खबर आई थी कि कंपनी रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच WrestleMania 41 में ट्रिपल थ्रेट मैच करने का प्लान कर रही है। अब अगर रेंस अनिश्चितकाल के लिए रिंग से दूर हो जाएंगे, तो उस स्थिति में WWE पंक और रॉलिंस को सिंगल्स मुकाबले का हिस्सा बना सकती है। वैसे भी दोनों के बीच जिस तरह की नाराजगी है, उसके बाद एक मुकाबले में तो स्टोरी नहीं खत्म हो सकती है।

#2 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू खुद को ट्राइबल चीफ बुला सकते हैं

Ad

द ब्लडलाइन की स्टोरी ऐसी है कि इसमें जैसे ही एक सुपरस्टार ट्राइबल चीफ के पद से दूर होता है तो दूसरा उनकी जगह ले लेता है। सोलो सिकोआ ने ऐसा किया था, जब रोमन रेंस WrestleMania XL के बाद रिंग से दूर हुए थे। अब जब से सोलो अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच रोमन के खिलाफ हार गए हैं, वह तब से कुछ बोले नहीं हैं और सिर्फ 17 जनवरी 2025 को हुए SmackDown एपिसोड में नजर आए हैं। वहीं सिकोआ के साथी जेकब फाटू ने इस दौरान जो प्रदर्शन किया है, वह काबिलेतारिफ है। ऐसे में अगर जेकब खुद को ट्राइबल चीफ कहने लगें और जब रोमन एवं सोलो वापस आएंगे, तो धमाल होना तय है।

#1 WWE दिग्गज पॉल हेमन रोमन रेंस की जगह सीएम पंक के साथ जुड़ सकते हैं

youtube-cover

सीएम पंक ने रोमन रेंस का साथ Survivor Series 2024 में हुए मेंस WarGames मैच में सिर्फ इसलिए दिया था क्योंकि रेंस के वाइजमैन पॉल हेमन ने पंक को एक फेवर देने की बात कही थी। रेंस की टीम WarGames मैच तो जीत गई, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि आखिरकार पॉल ने कौन सा फेवर पंक को दिया था। अब चूंकि यह खबर है कि रेंस अनिश्चितकालीन समय के लिए रिंग से दूर हैं, तो ऐसे में हेमन असली ट्राइबल चीफ की जगह सेकेंड सिटी सेंट के साथ जा सकते हैं। WrestleMania के लिए पंक को हेमन का साथ मिल सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications