Roman Reigns और Bloodline से जुड़ी 3 जबरदस्त चीजें जो WWE Crown Jewel में हो सकती हैं

WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस क्या कर सकते हैं (Photos: WWE.com)
WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस क्या कर सकते हैं (Photos: WWE.com)

Roman Reigns WWE Crown Jewel 2024: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) इतना बड़ा नाम हैं, कि उनके किसी भी शो में होने से उसकी रौनक बढ़ जाती है। इस समय रोमन की स्टोरी द ब्लडलाइन (The Bloodline) से चल रही है। ऐसे में कंपनी जानती है कि फैंस असली ट्राइबल चीफ को Crown Jewel 2024 में लड़ते हुए देखना चाहेंगे। वैसे यह इकलौता काम नहीं है जो रोमन को इस प्रीमियम लाइव इवेंट में करते हुए फैंस देखना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं रोमन रेंस और द ब्लडलाइन से जुड़ी तीन जबरदस्त चीजें जो WWE Crown Jewel 2024 में हो सकती हैं।

Ad

#3 रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच WWE Crown Jewel 2024 में सिंगल्स मैच हो सकता है

Ad

Bad Blood 2024 में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को रोमन रेंस और उनके टैग टीम पार्टनर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स ने हरा दिया था। Crown Jewel 2024 में रोड्स का सामना वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर से होने वाला है। ऐसे में कंपनी चाहे तो रोमन और सोलो का पहला सिंगल्स मैच Crown Jewel 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में कर सकती है। यह भी संभव है कि खुद सोलो ही इसका चैलेंज कर दें। इस मैच का रोमांच तब और बढ़ जाएगा, अगर सोलो अपनी उला फाला को भी दांव पर लगा दें।

#2 द रॉक WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस पर हमला कर सकते हैं

Ad

द रॉक WWE Bad Blood 2024 के अंतिम पलों में नजर आए थे। उन्होंने रिंग में रोमन रेंस, जिमी उसे और कोडी रोड्स को देखा था और कुछ इशारे किए थे। रॉक WWE Crown Jewel 2024 में नजर आकर रोमन रेंस पर हमला कर सकते हैं। इसके साथ ही वह यह बात भी बता सकते हैं कि सोलो के काम के पीछे उनका दिमाग लगा था और यह सब उनकी सोच थी। सोलो को Bad Blood 2024 के बाद में फैंस के बीच यह कहते हुए सुना गया था कि यह सब प्लान का हिस्सा है। यह संभव है कि इस हमले के चलते Survivor Series WarGames 2024 में हमें टीम रॉक vs टीम रोमन के लिए स्टेज तैयार मिल जाए।

#1 WWE Crown Jewel 2024 में जे उसो, रोमन रेंस से जुड़ सकते हैं

SmackDown के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस से जिमी उसो ने कहा था कि उन्हें मदद की जरूरत है, लेकिन असली ट्राइबल चीफ ने इसके लिए जे उसो के नाम को मना कर दिया था। सोलो सिकोआ के ग्रुप में कोई वाइजमैन नहीं है और पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन इसके लिए अपने पिता और दिग्गज रिकिशी को जोड़ सकते हैं। पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन अपने तरीके का इस्तेमाल करके जे उसो को सोलो सिकोआ के ग्रुप के साथ जोड़ सकते हैं। हालांकि, Crown Jewel 2024 में अगले ही पल जे, सोलो को धोखा देकर रोमन रेंस के साथ शामिल हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications