3 तरीके जिनसे WWE रिंग में Brock Lesnar धमाकेदार वापसी कर सकते हैं

WWE
कब होगी WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर की वापसी? (Photo: WWE.com)

Ways Brock Lesnar Can Return WWE: WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैनसर (Brock Lesnar) को कोडी रोड्स के खिलाफ हार मिली थी। तब से उन्होंने अभी तक WWE रिंग में कदम नहीं रखा है। हाल के दिनों में उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों पक्षों में बातचीत शुरू हो गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो उनकी कभी भी रिंग में एंट्री हो सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे WWE रिंग में द बीस्ट धमाकेदार वापसी कर सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE Crown Jewel 2024 में ब्रॉक लैसनर देंगे बड़ा सरप्राइज?

Ad

WWE Crown Jewel 2024 का आयोजन 2 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। कंपनी ने इस शो के लिए कोडी रोड्स और गुंथर के बीच चैंपियन बनाम चैंपियन मैच का ऐलान कर दिया है। ब्रॉक इस मुकाबले के बाद धमाकेदार वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।

आप सभी को पता है कि लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच आगे जाकर होना लगभग तय है। लैसनर की वापसी के लिए Crown Jewel सबसे सही जगह रहेगी। वहां पर आकर वो गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

#2 WWE Royal Rumble 2025 में आ सकते हैं ब्रॉक लैसनर

Ad

Royal Rumble इवेंट का इंतजार फैंस हर साल बेसब्री से करते हैं। यहां पर जो भी होता है उसे हमेशा याद रखा जाता है। साथ ही साथ शो के जरिए WrestleMania के लिए भी उत्सुकता बढ़ जाती है। लैसनर Royal Rumble 2025 में एंट्री करेंगे तो फिर मजा आ जाएगा।

मेंस रॉयल रंबल मैच में आकर वो सभी को हैरान कर सकते हैं। उन्हें देखकर एरीना का माहौल एकदम बदल जाएगा। फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। कंपनी को जरूर इस बारे में सोचकर उन्हें Royal Rumble के लिए धमाकेदार अंदाज में बुक करना चाहिए।

#1 WWE Survivor Series: WarGames में ब्रॉक लैसनर की हो सकती है सीधे एंट्री

Ad

इस साल Survivor Series: WarGames में टीम रोमन रेंस और टीम सोलो सिकोआ के बीच ब्लडलाइन सिविल वॉर होने की पूरी उम्मीद है। टीम रोमन में ब्रॉक लैसनर मिस्ट्री पार्टनर बनकर आ सकते हैं। ये बहुत ही बढ़िया तरीका उनकी वापसी का होगा।

लैसनर सीधे Survivor Series में वापसी कर सभी को हैरान कर सकते हैं। उन्हें क्राउड द्वारा जबरदस्त रिएक्शन मिलेगा। WWE द्वारा मौजूदा लैंडस्केप में उन्हें वापस लाने का ये सबसे शक्तिशाली तरीका होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications