3 WWE सुपरस्टार्स जिनके जीवन साथी का रेसलिंग से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Stars Whose Spouses Never Been In Wrestling: मौजूदा समय में कई ऐसे कपल हैं जो WWE में ही काम के दौरान मिले। एक ही प्रोफेशन में होने का इन्हें फायदा मिला। कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जिनके जीवन साथी इस बिजनेस से बिल्कुल भी नहीं जुड़े थे। WWE में बहुत साल साथ बिताने के बाद ये चौंकने वाली बात नहीं है कि कई मौजूदा सुपरस्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक की उन्होंने शादी भी कर ली है। इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके जीवन साथी कभी रेसलिंग बिजनेस में नहीं रहे।

Ad

#3 WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन की साल 2015 में हुई थी शादी

Ad

WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। वो लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे हैं। WWE ने भी उन्हें हमेशा तगड़ा पुश दिया। हील के रूप में उनके काम को हमेशा याद किया जाता है। आपको बता दें रैंडी की पत्नी टीवी पर नहीं रही हैं।

रैंडी ऑर्टन की पत्नी का नाम किम ऑर्टन है। एक हाउस शो के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। किम ने रैंडी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। किम का रेसलिंग बिजनेस से कोई संबंध नहीं है।

#2 WWE के बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस बन चुके हैं

Ad

रोमन रेंस ने WWE में जो कारनामे किए हैं उन्हें कभी अनदेखा नहीं किया जा सकता है। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे हैं। हील के रूप में उन्होंने बहुत नाम कमाया। आज वो कंपनी के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। रोमन की पत्नी का रेसलिंग बिजनेस से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।

पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन की पत्नी का नाम गैलिना बेकर है। दोनों ने साल 2014 में शादी की थी। रेंस और गैलिना की मुलाकात जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई के दौरान साल 2005 में हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं।

#1 WWE सुपरस्टार शेमस ने साल 2022 में रचाई थी शादी

Ad

शेमस भी लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। कई चैंपियनशिप वो हासिल कर चुके हैं। दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता है। शेमस एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं।

पूर्व चैंपियन ने साल 2022 में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड इसाबैला रेविला से शादी की थी। शेमस ने खुद इस बारे में बताया था। रेविला एक सोशल मीडिया विशेषज्ञ के रूप में काम करती हैं। उनका रेसलिंग बिजनेस से कोई नाता नहीं है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications