WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के घर नन्हा मेहमान आने वाला है ये सभी को पता था। अब ये अच्छी खबर है कि ये नन्हा मेहमान आ गया है। बैकी लिंच ने बेटी पैदा की है, जिसका नाम रॉउक्स रखा है। ये खास नाम इन दोनों सुपरस्टार्स ने अपने बच्चे का रखा है। ये भी पढ़ें:- NXT TakeOver WarGames रिजल्ट्स: WWE को मिला नया चैंपियन, सैथ रॉलिंस के पुराने साथी ने की चौंकाने वाली वापसीWWE सुपरस्टार्स ने सैथ ऱॉलिंस और बैकी लिंच को दी बधाईWWE सुपरस्टार बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस ने इंस्टाग्राम पर इस खबर को एनाउंस किया और अपने नए बच्चे की फोटो शेयर की। पूरी दुनिया अब सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को बधाई दे रही है। इस पल का इंतजार सभी को था। View this post on Instagram A post shared by The Man (@beckylynchwwe)Congratulations to @BeckyLynchWWE and @WWERollins on the birth of their first child, Roux! 💕📸: @WWERollins on Instagram pic.twitter.com/1R3Benh8vO— WWE (@WWE) December 7, 2020WWE सुपरस्टार्स नेे भी सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को बधाई दी।Congrats @BeckyLynchWWE and @WWERollins on your new baby girl! So happy for you both💞 https://t.co/9lpLFLYRgb— NattieByNature (@NatbyNature) December 7, 2020(बेबी गर्ल के लिए सैथ ऱॉलिंस और बैकी लिंच को बधाई। दोनों के लिए बहुत खुशी हैं।)Sending out the biggest congratulations & all my well wishes to #themom @BeckyLynchWWE & @WWERollins in celebration of the birth of their newborn baby, Roux! So excited for you both! What a happy holiday it truly will be!!! ❤️👶🎅🍼— Mickie James~Aldis (@MickieJames) December 7, 2020(मेरी तरफ से दोनों को शुभकामनाएँ। ये बहुत खुशी की बात है।)सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने काफी अलग नाम अपने बच्चे का रखा है। ऊपर तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सभी दिग्गजों और मौजूदा सुपरस्टार्स ने अलग-अलग अंदाज में सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को बधाई दी है। बैकी लिंच कई समय से WWE से बाहर चल रही हैं वहीं सैथ रॉलिंस भी सर्वाइवर सीरीज के बाद नजर नहीं आए है। बैकी लिंच के साथ इस समय सैथ रॉलिंस है।अब फैंस इन दोनों की वापसी का इंतजार भी कर रहे हैं। खासतौर पर देखा जाए तो बैकी लिंच का रिंग में सभी को बेसब्री से इंतजार है। मनी इऩ द बैंक के बाद बैकी लिंच ने अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप छोड़ दी थी और असुका को दे दी थी। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब ये इंतजार भी खत्म हो गया। पिछले कुछ महीनों से कई बातें सामने आ रही थी। सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने भी ट्वीट पर कई बार फोटो शेयर की। लेकिन अब दोनों ने अच्छी खबर अपने फैंस को सुना दी है। सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच मौजूदा समय के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। बैकी लिंच ने पिछले दो सालों में फैंस के दिल में अपने लिए खास जगह बनाई है। वहीं सैथ ऱॉलिंस को तो पूरी दुनिया पसंद करती हैं।ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: WWE चैंपियन को मिला बड़ा 'धोखा', मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल