WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 13 जनवरी 2017

WWE में दोबारा आने का मौका ठुकराया: शॉन माइकल्स

Ad

इस हफ्ते रॉ में शॉन माइकल्स नजर आए। जिसके बाद फैंस के उम्मीदें उनको लेकर काफी बढ़ गई है। फैंस चाहते है कि वो रॉयल रंबल में एक बार फिर रिंग में एंट्री करें। TMZ को हाल ही में शॉन माइकल्स ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर रिंग में वापसी की अफवाहों को लेकर बातचीत की। साथ ही उन्होंने सभी के मन में जो सवाल थे उन पर विराम लगा दिया। शॉन माइकल्स का कहना था कि, 'मेरे पास दोबारा रिंग में उतरने का मौका था। लेकिन वो मौका मैंने अब ठुकरा दिया है'।


WWE सुपरस्टार नाओमी की वापसी को लेकर जानकारी

स्मैकडाउन लाइव की विमेन्स डिवीजन ने पिछले कुछ महीनों से अपनी चमक खो सी दी हैं। नाओमी पिछले दो महीने से बाहर है और अभी भी यह बात साफ नहीं है कि वो कब तक वापसी करेंगी। जनवरी 11 को नाओमी ने अपनी ट्विटर पेज पर अपने फैंस को WWE में नज़र आने के बारे में बताया और कहा कि वो जल्द ही एक्शन में नज़र आएंगी।


WWE ने UK चैंपियनशिप बेल्ट का अनावरण किया

सबसे पहले UK चैंपियनशिप टूर्नामेंट को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया हैं और उसी लिए WWE ने कल रात चैंपियनशिप बेल्ट का अनावरण भी किया। माइकल कोल और इस टूर्नामेंट में उनके सह कमेंटेटर निगेल मैकगिनीज़ ने CBBC's टीवी शो में इस बेल्ट को सबके सामने लाए।

Feast your eyes on the brand new @WWE United Kingdom Championship courtesy of @MichaelCole @McGuinnessNigel & #BluePeter! @WWEUKCT pic.twitter.com/S1p8vGhslO

— WWE (@WWE) January 12, 2017


बेकी लिंच के एलेक्सा ब्लिस पर किए कमेंट से WWE अधिकारी नाखुश

स्मैकडाउन रोस्टर में ड्राफ्ट किए जानें के बाद बेकी लिंच एक रोल में है। वो WWE के इतिहास में पहली बार स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनी, और जल्द ही वो दूसरी बार टाइटल पर कब्जा करते दिख सकती है। लेकिन दो बार स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनने के करीब जाकर भी बेकी लिंच इस समय WWE के साथ कठिन परिस्थिति में हो सकती है। Inquisitr की रिपोर्ट के अनुसार, टांकिग स्मैक के एपिसोड के दौरान बेकी लिंच के एलेक्सा ब्लिस पर की गए नीरस टिप्पणी से WWE के अधिकारियों में असंतोष बढ़ गया है। साथ ही ये बताया जा रहा है कि, उन्हें बैकस्टेज डांटा गया है।


स्कॉट डॉसन को Raw में देखना चाहती हैं साशा बैंक्स

NXT स्टार्स के WWE मेन रोस्टर में आने का समय नजदीक आ रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि द रिवाइवल की टीम जल्द ही मेन रोस्टर में नजर आ सकती है। पिछले साल से रिवाइवल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और मौजूदा समय में वो WWE की सबसे अच्छी टैग टीमों में से एक हैं। फैंस भी इन स्टार्स को जल्द ही मेन रोस्टर में देखने को बेताब हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि सिर्फ फैंस ही इसके लिए उत्सुक नहीं है। पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स रिवाइवल टीम के स्कॉट डॉसन को मंडे नाइट रॉ में देखना चाहती हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की इच्छा जाहिर की।

A little #Reality✔️ pic.twitter.com/eZSe2rWHxs

— Scott Dawson (@ScottDawsonWWE) December 30, 2016


पूर्व WWE और WCW सुपरस्टार फ्रैड ओटमैन हॉस्पिटल में भर्ती

पूर्व WWE, WCW सुपरस्टार फ्रैड ओटमैन हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी ने फेसबुक पर इत बात की जानकारी दी। हालांकि इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें अस्पताल में किस वजह से भर्ती कराया गया है। उन्हें पत्नी के अनुसार फ्रैड को किसी तरह का इन्फैक्शन हुआ है।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications