2020 की सबसे बड़ी खबरों में से ब्रॉक लैसनर का WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होना था। दरअसल, पिछले साल अगस्त के महीने में द बीस्ट का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ पूरा हो गया था। ये हर किसी के लिए बड़ा शॉक था क्योंकि विंस मैकमैहन को जब भी बड़े इवेंट्स या चीज़ों में सुधार की जरूरत होती हैं तो वो ब्रॉक लैसनर को ही सबसे पहले बुलाते हैं।ये भी पढ़ें:- Royal Rumble से पहले फैंस को लगा बहुत बड़ा झटका, 12 साल बाद ऐतिहासिक स्ट्रीक का टूटना तयहाल ही में Hindustan Times के साथ एक इंटरव्यू में ट्रिपल एच ने ब्रॉक लैसनर के WrestleMania 37 में हिस्सा लेने को लेकर बड़ी बात कही थी। साथ ही बताया था कि वो उन्हें इस साल सबसे बड़े इवेंट में देख पाएंगे या नहीं।"एक चीज़ जो मैंने उनके बारे में जानी है कि ब्रॉक लैसनर वहीं करते हैं जो ब्रॉक लैसनर करना चाहते हैं। इसलिए समय ही बताएगा। अगर वो आना चाहते हैं तो वो WrestleMania में जरूर आएंगे, अगर वो नहीं चाहते तो वो नहीं आएंगे। जवाब पाने का एक ही तरीका है और वो है ब्रॉक लैसनर को कॉल करना।"Up NEXT: the Main Event of WrestleMania 36:Brock Lesnar vs. Drew McIntyre for the WWE Championship pic.twitter.com/EXIMPVL3Hu— WWEalerts (@WWEalerts) April 6, 2020ब्रॉक लैसनर का WWE WrestleMania 37 में संभावित मुकाबलाद बीस्ट अंतिम बार WrestleMania 36 में नजर आए थे जहां उनका सामना Royal Rumble 2020 के विजेता ड्रू मैकइंटायर से हुआ था। मैच में लैसनर की बड़ी हार हुई थी और मैकइंटायर नए WWE चैंपियन बन गए थे। इसके बाद से ही लैसनर की WWE में वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।ये भी पढ़ें:- WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के लिए शोक की लहर, परिवार के सदस्य का हुआ निधनरिपोर्ट्स के अनुसार WWE अपने सबसे बड़े शो WrestleMania 37 के लिए वर्तमान WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर, RAW सुपरस्टार कीथ ली और ब्रॉक लैसनर के बीच बड़ा मैच प्लान कर रहा है। साथ ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि Royal Rumble 2021 में ब्रॉक लैसनर की धमाकेदार वापसी हो सकती हैं।.@BrockLesnar stood tall in this monster final four of the 2003 #RoyalRumble. pic.twitter.com/2RvxxQbHCW— WWE (@WWE) January 22, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।