2 मौजूदा चैंपियन जिनका WWE Saturday Night's Main Event में जीतना सही फैसला था और 1 जिनकी हार होनी चाहिए थी

Ujjaval
Saturday Night
Saturday Night's Main Event में तीन टाइटल मैच हुए (Photo: WWE.com & Gunther Instagram)

WWE Event Wrong & Right Championship Match Winners: WWE Saturday Night's Main Event का समापन देखने को मिल गया है। इस शो में कुल चार मैच देखने को मिले और इसमें से 3 का आयोजन चैंपियनशिप के लिए हुआ। स्टार्स ने अपने मैचों को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की। सभी चैंपियन अपनी बादशाहत जारी रखने में सफल हुए और कुछ के लिए यह फैसला अच्छा रहा। हालांकि, एक ऐसे चैंपियन हैं, जिनकी हार होती, तो फैंस ज्यादा खुश होते। इस आर्टिकल में हम 2 मौजूदा चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिनका WWE Saturday Night's Main Event में जीतना सही फैसला था और 1 जिनकी हार होनी चाहिए थी।

Ad

2- चैंपियन जिनका WWE Saturday Night's Main Event में जीतना सही फैसला था: रिया रिप्ली का पहला टाइटल डिफेंस था

Ad

रिया रिप्ली ने Raw Netflix डेब्यू शो में लिव मॉर्गन की बादशाहत का अंत किया था। इसी के साथ वो विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बन गई थीं। इसके बाद से रिया की दुश्मनी नाया जैक्स के साथ चल रही है। दोनों ही खतरनाक स्टार्स हैं और इसी वजह से दोनों के बीच मुकाबला तगड़ा रहा। Saturday Night's Main Event में रिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनपर दबाव जरूर था, क्योंकि यह उनका चैंपियन बनने के बाद पहला टाइटल डिफेंस था।

उनके सामने नाया जैक्स जैसी बड़ी स्टार थी। इसके बावजूद रिप्ली ने फैंस का दिल जीत लिया और टाइटल रिटेन रखा। रिया अगर अपने पहले ही टाइटल डिफेंस में हार जाती, तो यह बड़ी गलती होगी। नाया जैसी बड़ी स्टार को हराने से उन्होंने अपने विमेंस वर्ल्ड टाइटल रन को अच्छा पुश दिया है और यह बताने का प्रयास किया है कि किसी के लिए भी उन्हें हराना आसान नहीं होगा।

1- WWE Saturday Night's Main Event में हार होनी चाहिए थी: ब्रॉन ब्रेकर की बादशाहत खत्म करने का सही मौका था

Ad

ब्रॉन ब्रेकर के पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है और उनका रन बढ़िया रहा है। हालांकि, उनके विरोधी शेमस को फैंस का पूरा सपोर्ट था। शेमस पिछले 4-5 साल से आईसी टाइटल को जीतने का लक्ष्य बनाकर बैठे हैं और कई बार वो जीत के करीब आए लेकिन अंत में उन्हें निराशा ही हाथ लगी। Saturday Night's Main Event में उनके जीत के चांस थोड़े ज्यादा लग रहे थे और हर कोई इतिहास बनते हुए देखना चाहता था।

इतनी सारी असफलताओं के बाद आखिर अगर शेमस टाइटल पर कब्जा करते, तो Saturday Night's Main Event यादगार बन जाता। फैंस इस इवेंट को शेमस के ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने वाले पल के लिए याद रखते। इसी वजह से ब्रॉन को हार होती, तो फैंस को बिल्कुल गुस्सा नहीं आता। देखा जाए, तो WWE ने एक बड़ा मौका गंवा दिया और शेमस के फैंस जरूर निराश हुए होंगे।

1- चैंपियन जिनका जीतना सही फैसला था: गुंथर की बादशाहत का अंत जल्दी होना गलत रहता

Ad

गुंथर के पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है और वो SummerSlam 2024 में चैंपियन बने थे। इसके बाद से वो टाइटल होल्ड कर रहे हैं और कई बड़े स्टार्स को पराजित कर चुके हैं। गुंथर के WWE में पिछले दोनों टाइटल रन लंबे रहे हैं और सभी उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि रिंग जनरल अपने मौजूदा रन द्वारा भी उसी तरह से प्रभावित करेंगे। गुंथर ने Saturday Night's Main Event में शानदार काम किया।

फैंस का सपोर्ट जे उसो के साथ पूरी तरह से था। इसके बावजूद भी गुंथर ने ज्यादातर समय डॉमिनेट किया और अंत में उसो के फिनिशर पर किकआउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने दो तगड़े पावरबॉम्ब लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। गुंथर का जीत दर्ज करके टाइटल रिटेन रखना सही है। वो अच्छे मोमेंटम के साथ बड़े इवेंट की ओर बढ़ रहे हैं। अगर वो WrestleMania XL तक चैंपियन रहते हैं, तो इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications