2 दुश्मनी जिनका WWE SummerSlam 2024 में अंत कर देना चाहिए और 1 जिसे जारी रखना चाहिए

Ujjaval
WWE SummerSlam में स्टोरीलाइन खत्म हो सकती है (Photo: WWE.com)
WWE SummerSlam में स्टोरीलाइन खत्म हो सकती है (Photo: WWE.com)

Storyline That Should Continue or End at SummerSlam 2024: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) के आयोजन में कुछ और दिन रह गए है। फैंस बहुत उत्साहित नज़र आ रहे हैं। यह साल का दूसरा सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है और इसके लिए 7 तगड़े मैचों का ऐलान हो गया है।

Ad

अमूमन बड़े इवेंट के साथ ही कुछ महीनों से चली आ रही स्टोरीलाइन का अंत होता है। इसी बीच कुछ चुनिंदा फ्यूड जारी भी रहती है। इस आर्टिकल में हम 2 दुश्मनी के बारे में बात करेंगे, जिनका SummerSlam 2024 के साथ अंत कर देना चाहिए और 1 जिसे जारी रखना चाहिए।

2- WWE SummerSlam 2024 में दुश्मनी का अंत कर देना चाहिए: सैमी ज़ेन और ब्रॉन ब्रेकर को अलग-अलग दिशा में जाना चाहिए

Ad

सैमी ज़ेन और ब्रॉन ब्रेकर के बीच SummerSlam 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। दोनों Money in the Bank में आमने-सामने आए थे और उस मुकाबले में ब्रेकर को हार मिली थी। इसके बावजूद वो सैमी और उनकी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को निशाना बनाए हुए हैं। सैमी ज़ेन और जे उसो साथ आ गए हैं और ऐसा लग रहा है कि वो आने वाले समय में साथ ही नज़र आ सकते हैं।

दूसरी ओर ब्रॉन ब्रेकर जीत दर्ज करते हुए अपने टाइटल रन की शुरुआत कर सकते हैं। जब से सैमी और ब्रॉन की स्टोरी शुरू हुई है, तब से लगातार ब्रेकर का ही डॉमिनेशन देखने को मिल रहा है। अगर ऐसा आगे भी जारी रहा, तो फैंस बोर हो जाएंगे। इसी कारण SummerSlam द्वारा उनकी दुश्मनी को खत्म कर देना चाहिए। सैमी को जे के साथ मिलकर अपनी अलग राह पर जाना चाहिए।

1- WWE SummerSlam के बाद भी दुश्मनी जारी रहनी चाहिए: सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच एक से ज्यादा मैच देखना रोचक होगा

Ad

सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच कई महीनों से दुश्मनी देखने को मिल रही है। लगातार WWE ने इसे बिल्ड किया है और इसी कारण फैंस सिर्फ दोनों स्टार्स के बीच एक मैच नहीं देखना चाहेंगे। पंक और मैकइंटायर के बीच SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट में फर्स्ट टाइम एवर मैच हो रहा है। यह उनकी दुश्मनी का आखिरी मैच नहीं होना चाहिए। दोनों ने स्टोरीलाइन को बेहतरीन तरीके से हाइप किया है।

यही कारण है फैंस एक मैच से संतुष्ट नहीं होंगे। आगे जाकर दोनों स्टार्स की इस खतरनाक दुश्मनी में अलग-अलग शर्तों के साथ मैच होने चाहिए। WWE को SummerSlam में दोनों के मैच को खत्म करने का कोई ऐसा तरीका सोचना होगा, जिससे उनकी स्टोरीलाइन को जारी रखने का एक जरिया मिल जाए। इस चीज़ में सैथ रॉलिंस का अहम किरदार रह सकता है।

1- WWE SummerSlam 2024 में अंत कर देना चाहिए: कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ की दुश्मनी खत्म करने का सही समय है

Ad

कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच Clash at the Castle 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट द्वारा स्टोरीलाइन शुरू हुई थी। काफी हफ्तों से दोनों स्टार्स आमने-सामने आ रहे हैं और अब SummerSlam में आखिर सोलो को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच मिलने वाला है। इस मैच के समापन के साथ ही दोनों की दुश्मनी भी खत्म कर देनी चाहिए। फैंस अब इससे बोर हो गए हैं क्योंकि लगातार ब्लडलाइन का डॉमिनेशन देखने को मिल रहा है।

इस वजह से अब इसे लेकर उत्साह खत्म हो गया है। कई फैंस कयास लगा रहे हैं कि रोमन रेंस की SummerSlam में वापसी हो सकती है। इस शो के द्वारा ही सोलो सिकोआ vs रोमन रेंस की दुश्मनी शुरू कर देनी चाहिए। इसके पहले कोडी रोड्स को सोलो सिकोआ पर जीत दर्ज करनी होगी। फैंस रोड्स vs सिकोआ स्टोरीलाइन आगे बढ़ते हुए देखने से ज्यादा रोमन vs सोलो देखना पसंद करेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications