Released Stars 2024 May Return WWE Again or Not: 2024 कुछ WWE स्टार्स के लिए अच्छा रहा और कुछ संघर्ष करते हुए नज़र आए। इसी बीच कुछ रेसलर्स ने खुद WWE को अलविदा किया और कुछ रिलीज किए गए। पहले भी देखा गया है कि रिलीज किए गए रेसलर्स की वापसी होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2024 में निकाले गए 2 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी वापसी हो सकती है और 2 जो शायद कभी नहीं आएंगे।2- वापस आ सकते हैं: इंडी हार्टवेल दोबारा WWE में आ सकती हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE में इंडी हार्टवेल का जब मेन रोस्टर डेब्यू हुआ था, तो फैंस बेहद खुश थे। हार्टवेल उस समय NXT विमेंस चैंपियन थीं और साफ तौर पर महसूस हुआ कि डेब्यू पर वो बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी। हालांकि, हार्टवेल को जबरदस्त रेसलिंग स्किल्स और तगड़ी हाइट होने का फायदा नहीं मिल पाया। वो ज्यादातर समय कैंडिस लेरे के साथ टैग टीम डिवीजन का हिस्सा रहीं।इंडी हार्टवेल NXT का मुख्य आकर्षण हुआ करती थीं लेकिन मेन रोस्टर पर कहानी एकदम विपरीत रही। साफ तौर पर चीजें हार्टवेल के सपोर्ट में नहीं जा रही थीं। हालांकि, उनका WWE में ज्यादातर लोगों से रिश्ता अच्छा है और वो सिर्फ 28 साल की हैं। रेसलिंग में उनका भविष्य काफी अच्छा है और ऐसे में उनका दोबारा WWE में आना पूरी तरह से संभव है।2- शायद कभी वापसी नहीं होगी: टेगन नॉक्स का WWE में दूसरा रन भी बुरी तरह फेल हुआ View this post on Instagram Instagram Postटेगन नॉक्स ने WWE में दो अलग-अलग मौकों पर काम किया है। उन्होंने 2017 में WWE में कदम रखा था और 2021 तक वो कंपनी के साथ रहीं। इसी बीच वो उतनी प्रभावित नहीं कर पाईं और ज्यादातर समय चोटिल ही रहीं। रिलीज के एक साल बाद 2022 में उनका दोबारा WWE रिटर्न हुआ। इस बार ट्रिपल एच के नेतृत्व में नॉक्स की वापसी हुई थी।इसी वजह से फैंस को लगा था कि शायद उनकी किस्मत बढ़िया रहेगी। हालांकि, WWE में उनका दूसरा रन भी बेहद निराशाजनक रहा। कंपनी ने उन्हें मौके नहीं दिए और वो ज्यादातर समय टीवी से दूर ही रहती थीं। इसी वजह से 1 नवंबर 2024 को उन्हें कंपनी ने रिलीज करने का फैसला किया। टेगन के पहले दो WWE रन निराशाजनक रहे हैं और वो एक बार फिर WWE में वापसी करके अपने करियर को होल्ड पर नहीं डालना चाहेंगी। इससे अच्छा वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर ही काम कर सकती हैं।1- वापस आ सकते हैं: WWE में जिंदर महल का रिटर्न हो सकता है View this post on Instagram Instagram Postजिंदर महल एक समय पर WWE के टॉप स्टार्स में से एक थे लेकिन समय के साथ उनका कद भी कम होता गया। WWE से रिलीज के पहले उन्हें काफी समय तक मौके नहीं मिले। हालांकि, जब-जब महल को चांस मिला, उन्होंने प्रभावित किया। उनका द रॉक के साथ सैगमेंट काफी तगड़ा रहा और बाद में उन्होंने सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच में भी प्रभावित किया।जिंदर महल को अप्रैल 2024 में रिलीज कर दिया। वो भारतीय मूल के सबसे बड़े स्टार थे और उन्हें निकालना कई लोगों को पसंद नहीं आया था। हालांकि, जिंदर जिस तरह से इंडिपेंडेंट सर्किट पर डॉमिनेट कर रहे हैं, अगर वो इसी तरह से काम करते रहे, तो WWE में उनकी फिर से वापसी हो सकती है। महल के कारण भारतीय मार्केट में WWE को फायदा हो सकता है और वो मिड कार्ड स्टार के रूप में अन्य रेसलर्स को आगे ला सकते हैं।1- शायद कभी वापसी नहीं होगी: ओडिसे जोन्स का WWE में आना मुश्किल है View this post on Instagram Instagram Postओडिसे जोन्स को फरवरी 2019 में WWE ने साइन किया था और इसके बाद काफी समय से वो NXT में रहे। जोन्स हमेशा से अपने जबरदस्त साइज और खतरनाक स्टाइल के कारण फेमस थे। मेन रोस्टर पर कदम रखने के बावजूद काफी समय तक उन्हें Raw में डेब्यू करने का चांस नहीं मिल पाया। अगस्त 2024 में आखिर उन्हें चांस मिला और वो आते ही फैंस के बीच चर्चा एक विषय बन गए लेकिन अचानक उन्हें रिलीज कर दिया गया।इसका बड़ा कारण यह था कि ओडिसे पर डॉमेस्टिक एब्यूज के कुछ गंभीर लगे थे और इसी वजह से उनका साथ कंपनी ने छोड़ दिया। वैल्वेटीन ड्रीम को एक समय बड़ा स्टार माना जा रहा था लेकिन इस तरह के आरोपों के चलते उनकी WWE में वापसी नहीं हो पाई थी और कुछ ऐसा ही जोन्स के साथ भी हो सकता है। उनका वापस आना मुश्किल ही लग रहा है।