Mens & Womens Stars Can Win 2025 Royal Rumble Match: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। यह WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है। यहां मेंस और विमेंस Royal Rumble मैचों पर फैंस की नज़र है। कुछ हफ्ते बचे हैं लेकिन कई बड़े स्टार्स के इन मैचों को जीतने के अभी से कयास लगाए जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो 2025 का मेंस Royal Rumble मैच जीत सकते हैं और 2 जिनकी विमेंस रंबल मुकाबले में जीत देखने को मिल सकती है। 2- मेंस Royal Rumble जीत सकते हैं: WWE दिग्गज जॉन सीना के पास चांस हैजॉन सीना के रिटायरमेंट टूर की शुरुआत Raw के Netflix डेब्यू शो से देखने को मिल गई है। सीना ने क्लियर कर दिया है कि वो 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का लक्ष्य लेकर आए हैं। इसी वजह से उन्होंने 2025 के Royal Rumble मैच का हिस्सा बनने का ऐलान कर दिया है और वो इसे जीतने का दावा भी कर चुके हैं। सीना और कोडी रोड्स के बीच WrestleMania में मैच होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी वजह से सीना जीत दर्ज करते हुए कोडी को चैलेंज कर सकते हैं। WWE के पूर्व फेस और मौजूदा फेस के बीच यह भिड़ंत यादगार साबित हो सकती है।2- विमेंस Royal Rumble जीत सकती हैं: WWE स्टार इयो स्काई की रिया रिप्ली से दुश्मनी टीज़ हो गई है View this post on Instagram Instagram Postइयो स्काई WWE की सबसे टैलेंटेड सुपरस्टार्स में से एक हैं और रिंग में अपनी स्किल्स दिखाती हैं। मेन रोस्टर पर आने के बाद से वो प्रभावित कर रही हैं और उन्हें बड़े मौके भी मिल रहे हैं। स्काई और रिया के बीच पिछले महीने ही दुश्मनी के संकेत मिले थे। उस समय दोनों आमने-सामने नहीं आईं। अब रिया विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं और ऐसे में काफी चांस लग रहे हैं कि इयो स्काई Royal Rumble मैच का हिस्सा बनकर इसे जीत सकती हैं। इसी के साथ उनकी रिया से भिड़ंत WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर हो सकती है। 1- मेंस Royal Rumble जीत सकते हैं: सीएम पंक WWE करियर में पहली बार करेंगे कारनामा? View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक का WWE करियर काफी शानदार रहा है लेकिन वो कभी भी Royal Rumble मैच नहीं जीते हैं। इसके साथ ही उन्होंने WrestleMania मेन इवेंट भी अब तक नहीं किया है। उनके यह दोनों ही सपने Royal Rumble मैच जीतने से पूरे हो सकते हैं। पंक ने रंबल मैचों में पहले अच्छा प्रदर्शन किया है और वो पिछले साल इसे जीतने के करीब थे लेकिन कोडी रोड्स ने उन्हें बाहर कर दिया। उन्होंने 2025 के Royal Rumble के लिए एंट्री अनाउंस कर दी है और अब वो इसे जीतकर फैंस को खुश कर सकते हैं।1- विमेंस Royal Rumble जीत सकती हैं: शार्लेट फ्लेयर WWE में रचेंगी इतिहास? View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर दिसंबर 2023 में चोटिल हो गई थीं और इसके बाद से ही बाहर हैं। उन्हें टीवी से दूर हुए एक साल से ज्यादा हो गया है और हर कोई उन्हें शानदार तरीके से वापसी करते हुए देखना चाहता है। फ्लेयर के पास रंबल मैचों का काफी ज्यादा अनुभव है और वो इसे एक बार जीत भी चुकी हैं। फ्लेयर की वापसी को WWE दमदार बनाना चाहेगा और ऐसे में वो विमेंस रंबल मैच के दौरान सरप्राइज एंट्री कर सकती हैं। वो मैच में आकर बवाल मचा सकती हैं और उनकी जीत हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार फ्यूचर के लिए टिफनी स्ट्रैटन vs शार्लेट फ्लेयर प्लान किया जा रहा है। इस प्लान को आगे बढ़ाने के लिए फ्लेयर की जीत हो सकती है।