"WWE में बीमारी में रेसलिंग करते हुए एक बार लगभग मुझे उल्टी आ गई थी और ये काफी घटिया पल था"

WWE NXT सुपरस्टार टायलर ब्रिज ने हाल ही में एलेक्सा ब्लिस पॉडकास्ट में शिरकत की। टायलर ब्रिज ने यहां कई बड़े मुद्दों पर बात की। इस WWE सुपरस्टार ने यहां पर बड़ी बात करते हुए कहा कि बीमारी में रेसलिंग करते हुए उन्हें रिंग में लगभग उल्टी आ गई थी। पूर्व WWE NXT चैंपियन ने कहा कि ये पहली बार तब हुआ था जब वो सैमी जेन के खिलाफ मैच लड़ रहे थे।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series: Raw vs SmackDown में से किस ब्रांड ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच?

WWE सुपरस्टार ने कही बड़ी बात

WWE सुपरस्टार टायलर ब्रिज ने अपने उस मैच के बारे में बताया जिसमें लगभग उन्हें उल्टी हो गई थी। उन्होंने कहा,

ऐसा मेरे साथ बहुत बार हुआ है। पहली बार जब मेरे साथ तब हुआ जब सैमी जेन के साथ मैच हुआ था। मैं बीमार था और थका हुआ था। आप देख सकते हैं मेरे चेहरे को क्लोजअप कर के। यहां मैच का अंत भी बहुत ही घटिया तरीके से हुआ था। मैंने एक सुपरकिक मारी थी और उन्होंने किकआउट कर लिया था। मैं इसके बाद बुरी तरह गिर गया था। मुझे उल्टी आ रही थी। मैं ये सोच रहा था कि नेशनल टीवी पर ये कैसा लगेगा। ये हो भी जाता तो इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता था। मुझे लगभग उल्टी हो गई थी। ये बहुत ही घटिया मोमेंट मेरे लिए था। ये तब की बात है जब मैं पूरा बीमार था। जब भी मैं बीमार होता हूं तो मैें लॉकर रूम में ही रहता हूं। मैं लॉकर रूम से बाहर नहीं जाता हूं।लेकिन कई बार कुछ उल्टा ही हुआ है।

टायलर ब्रिज ने कहा कि ऐसा कई सुपरस्टार्स के साथ होता है। और उन्होंने कहा कि उनके साथ भी ये कई बार हुआ है। साल 2014 में NXT में आने के बाद टायलर ब्रिज ने बहुत कम समय में अपना नाम बना लिया। कई सुपरस्टार्स के साथ उन्होंने काफी अच्छा मैच लड़ा। मेन रोस्टर में भी वो इसके बाद आए। मेन रोस्टर में उऩ्हें पुश नहीं मिला। फिर वो NXT में आ गए। यहां उन्होंने फिर मोमेंटम प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown, Twitter Reactions: रोमन रेंस और उनके भाई के शॉकिंग सैगमेंट के बाद ट्विटर पर मचा बवाल

टायलर ब्रिज का WWE में इस समय बडा़ नाम है। NXT में शानदार काम उन्होंने किया है। ट्रिपल एच के वो फेवरेट सुपरस्टार रहे हैं। इस वजह से उन्हें लगातार पुश दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस को मिला नया साथी, फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार की हुई जबरदस्त पिटाई

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications