दो बार के हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन टायसन फ्यूरी ने WWE चैंपियन मैकइंटायर( Drew-McIntyre ) को फाइट के लिए चुनौती दी है। टायसन फ्यूरी पिछले साल अक्टूबर में WWE का हिस्सा बने थे। ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ उनका मुकाबला हुआ था। WWE क्राउन ज्वेल में ब्रॉन स्ट्रोमैन को टायसन फ्यूरी ने हराया था। हालांकि तब से वो WWE में नजर नहीं आए है। ये भी पढ़ें-बैकी लिंच के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनने के बाद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने क्या कहा?WWE चैंपियन मैकइंटायर के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है। रॉयल रंबल विजेता वो बने और इसके बाद WWE रेसलमेनिया 36 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। #TheBeast has been dethroned.@DMcIntyreWWE is your NEW #WWEChampion! #WrestleMania pic.twitter.com/ruWyhlBNer— WWE (@WWE) April 6, 2020WWE चैंपियन मैकइंटायर का चैलेंज और टायसन फ्यूरी का जवाबरेसलमेनिया में जीत के बाद कई बार इंटरव्यू में मैकइंटायर ने टायसन फ्यूरी का मजाक बनाया और उन्हें हराने की बात कही। लेकिन टायसन फ्यूरी ने भी जवाब देते हुए मैकइंटायर को चैलेंज कर दिया है। “Shout out @DMcIntyreWWE! He’s been calling me out, he doesn’t want to catch a left hook!”“He’s 6”6 but he’s chiseled! I want to fight him but he’s got a good body!”The WWE Champion is on @Tyson_Fury’s radar 👀Give 👏 Us 👏 This 👏 Fight 👏 pic.twitter.com/Z4o0pzowgP— WWE on BT Sport (@btsportwwe) May 15, 2020मैकइंटायर का जवाब फ्यूरी ने अपने ही अंदाज में इस वीडियो में दिया है। मैकइंटायर और टायसन फ्यूरी का मुकाबला होना इस समय मुमकिन नहीं है। फ्यूरी भी कई वक्त से नजर नहीं आए है। और वैसे भी WWE उनका प्रयोग किसी बड़े इवेंट में ही करेगा। इस साल रेसलमेनिया में आने की उम्मीद फैंस उनकी कर रहे थे लेकिन वो नजर नहीं आए। मैकइंटायर इस समय रॉ का फेस बने हुए है। ये साल अभी तक उनके लिए सबसे खास रहा है। ब्रॉक लैसनर को उन्होंने रेसलमेनिया में हराया है। फ्यूरी और मैकइंटायर के बीच जंग छिड़ चुकी है। दोनों के बीच आने वाले समय में जरूर मैच होगा। क्योंकि मैकइंटायर ने ही पहले फ्यूरी को छेड़ा और अब फ्यूरी ने सीधे फाइट के लिए चैलेंज कर दिया। ये भी पढ़ें:- 4 NXT के बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE के मेन रोस्टर में आने से बर्बाद हो गया