जॉन सीना ने इतने सालों में शायद ही कभी एक खाली एरिना के सामने वापसी की होगी लेकिन अपना मैच स्वीकारने के बाद से 16 बार वर्ल्ड चैंपियन ने पहली बार स्मैकडाउन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जहाँ उनके विरोधी ने उनके खिलाफ एक प्रोमो कट किया। ये प्रोमो ऐसा था जिसमें एंटरटेनमेंट था और साथ ही वो पल भी था जिसका सबको इंतजार था। ब्रे वायट अब अपने पुराने किरदार में काम नहीं करते बल्कि उनका किरदार बदल गया है और वो 'द फीन्ड' बन गए हैं। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन अब अपने विरोधी पर कैसे अटैक करेंगे ये तो आनेवाले समय में पता चलेगा लेकिन एक बात तय है कि अगर एक लेजेंड ने वापसी की है तो वो इस मैच को यादगार बनाना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 36: 5 कारण जिनके आधार पर एजे स्टाइल्स और द अंडरटेकर के बीच एक बोनयार्ड मैच होगा
इस मैच के लिए वो कई बदलाव कर सकते हैं, कुछ अच्छे काम कर सकते हैं और चूँकि ये मैच अब एक फायरफ्लाई फनहाउस मैच होगा तो इसमें फीन्ड को बढ़त मिलती दिख रही है। क्या जॉन सीना कुछ अनोखा करके सबको चौंका सकते हैं? आइए इसके बारे में आर्टिकल में जानने की कोशिश करते हैं:
#5 एक नया किरदार
![एक नया किरदार](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e525a-15854060272512-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e525a-15854060272512-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e525a-15854060272512-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e525a-15854060272512-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e525a-15854060272512-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e525a-15854060272512-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e525a-15854060272512-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e525a-15854060272512-800.jpg 1920w)
इतने सालों में जॉन सीना को अपने किरदार को बदलने की जरूरत नहीं पड़ी है लेकिन अगर आप भी गौर करें तो टेकर ने अपने गिमिक (यानी किरदार) में बदलाव किया है। अगर उसी की देखा देखी 16 बार वर्ल्ड चैंपियन भी एक नए किरदार में आ जाएं तो उससे सबको फायदा होगा। फैंस ने उन्हें कभी भी अलग किरदार में नहीं देखा है और अगर आप रेसलमेनिया में इलायस के खिलाफ वाले किरदार को ध्यान से देखें तो वो उनका पुराना किरदार था।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#4 हील बनकर वायट के साथ एक कहानी का हिस्सा बने
![एक कहानी का हिस्सा बनें](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/bbae0-15854064790108-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/bbae0-15854064790108-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/bbae0-15854064790108-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/bbae0-15854064790108-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/bbae0-15854064790108-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/bbae0-15854064790108-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/bbae0-15854064790108-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/bbae0-15854064790108-800.jpg 1920w)
फीन्ड से जिसने भी लड़ाई में हार पाई वो बदल गया और क्या यही हमें जॉन सीना के साथ भी देखने को मिलेगा? अगर इस तरह का धमाल आप कर सकते हैं तो उससे ना सिर्फ कहानी को फायदा होगा बल्कि वो फीन्ड के किरदार को बेहतर बनाएगा। सैथ रॉलिंस और मिज़ ने हारने के बाद अपने हील साइड को सबके सामने रखा और क्या हो अगर यही इस बार भी देखने को मिले। वैसे तो जॉन सीना को रेसलमेनिया के बाद हॉलीवुड निकलना है लेकिन अगर वो मौजूदा स्थिति में ब्रे के साथ एक कहानी करते हैं तो ये सबके लिए अच्छा होगा।
ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों एजे स्टाइल्स के साथ द अंडरटेकर का मैच उनका आखिरी मैच होना चाहिए
#3 डॉक्टर ऑफ ठगनोमिक्स वाला किरदार
![डॉक्टर ऑफ ठग्नोमिक्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b88d2-15854069989399-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b88d2-15854069989399-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b88d2-15854069989399-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b88d2-15854069989399-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b88d2-15854069989399-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b88d2-15854069989399-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b88d2-15854069989399-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b88d2-15854069989399-800.jpg 1920w)
एक खाली एरिना में अगर आप इन्हें अपने रुथलेस अग्रेशन वाले दौर में ले जाए और ये उस किरदार में वापसी करें जिसमें इन्होंने इलायस को मारा था तो उससे कंपनी को काफी फायदा होगा। टिकट सेल से ज्यादा फायदा रेटिंग्स में है और WWE उसे पाने के लिए ये बदलाव कर सकती है।
#2 फीन्ड के हाथों मिनटों में हार जाना
![फीन्ड के हाथों मिनटों में हार जाना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e1abc-15842014638229-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e1abc-15842014638229-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e1abc-15842014638229-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e1abc-15842014638229-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e1abc-15842014638229-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e1abc-15842014638229-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e1abc-15842014638229-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e1abc-15842014638229-800.jpg 1920w)
एक मैच हो तो अच्छा है लेकिन जब एक मैच से कम और पलों में कोई रेसलर जॉन सीना जैसे रेसलर को हरा दे तो उससे उसके किरदार को फायदा मिलेगा। फीन्ड या ब्रे वायट दोनों ही अगर पलों में जॉन को हरा देते हैं तो उससे उनके किरदार को फायदा होगा जो काफी अच्छी बात है। वैसे भी ब्रे एक ऐसे रेसलर हैं जिनकी ताकत और किरदार को सबने देखा है तो अब ये रिंग में क्या करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 36: अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स के बीच होने वालेे बोनयार्ड मैच के 5 मायने
#1 फीन्ड को हरा देना
![नामुमकिन कुछ भी नहीं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/81399-15854080309441-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/81399-15854080309441-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/81399-15854080309441-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/81399-15854080309441-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/81399-15854080309441-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/81399-15854080309441-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/81399-15854080309441-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/81399-15854080309441-800.jpg 1920w)
ये नामुमकिन लग सकता है लेकिन कंपनी ने ऐसे कई काम किए हैं जिनका होना मुमकिन नहीं लगता था। इसको देखते हुए कुछ भी हो सकता है क्योंकि अगर गोल्डबर्ग आकर एक ऐसे रेसलर को हरा सकते हैं जिससे सभी ड़रते हैं तो ये भी मुमकिन है। ये एक अच्छा तरीका होगा और उससे सबको चौंकाने वाला पल मिलेगा।