12 बार के WWE चैंपियन की वापसी और स्टोरीलाइन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर इंजरी की वजह से बाहर चल रही हैं। 12 बार कि WWE विमेंस चैंपियन की वापसी को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं। कॉस्मेटिक सर्जरी के चलते वो एक्शन से बाहर चल रही हैं। इस साल की शुरूआत में ये हुआ। हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि अब आगे उनकी जोड़ी रियल लाइफ पार्टनर एंड्राडे के साथ देखने को मिलेगी। दोनों की जब वापसी होगी तब WWE ये प्लान कर रहा है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनका WWE से जाने के बाद करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर को लेकर बड़ा अपडेट

ITRWrestling.com की रिपोर्ट में शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे की ऑन स्क्रीन पार्टनरशिप को लेकर बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि इसकी संभावना कम है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि शार्लेट फ्लेयर की वापसी कब होगी ये तय हो चुका है। एंड्राडे के लिए भी बिल्कुल भी अलग प्लान है। आंख की सर्जरी के कारण वो एक्शन से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो उन्होंने पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि रेसलिंग उनके खून में है। शार्लेट फ्लेयर ने भी ट्वीट के जरिए कहा कि 2020 वो मजबूती से खत्म करेंगी।

Ad

साल 2020 के पहले छह महीने शार्लेट फ्लेयर के लिए अच्छे रहे हैं। इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच उन्होंने जीता। इसके बाद NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए रिया रिप्ली को चैलेंज किया और रेसलमेनिया 36 में बड़ी जीत हासिल की। रिया रिप्ली को हराकर अपने करियर में दूसरी बार शार्लेट फ्लेयर ने NXT चैंपियनशिप जीती। कोविड के टाइम पर भी शार्लेट फ्लेयर ने इस टाइटल के साथ शानदार काम किया।

ये भी पढ़ें: 6 WWE लैजेंड्स जो शायद रिटायरमेंट मैच लड़े बिना ही कंपनी से रिटायर हो जाएंगे

बैकस्टेज में नाया जैक्स ने शार्लेट फ्लेयर के ऊपर हमला किया था। शार्लेट को यहां इंजरी आ गई थी और वो इसके बाद एक्शन में नजर नहीं आई। अब WWE फैंस जल्द से जल्द उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस साल का अंतिम पीपीवी टीएलसी जल्द ही होने वाला है। और इसके बाद अगले साल की शुरूआत में रॉयल रंबल होगा। रॉयल रंबल से पहले वापसी शार्लेट फ्लेयर की हो सकती है। और शार्लेट के लिए कंपनी ने कुछ बड़ा प्लान भी आगे के लिए तैयार किया है। फैंस अब बेसब्री से शार्लेट फ्लेयर का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो द अंडरटेकर के फिनिशर पर किकआउट कर चुके है

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications