WWE के पूर्व सुपरस्टार ल्यूक हार्पर का 26 दिसंबर के दिन निधन हो गया है। WWE के पूर्व सुपरस्टार ल्यूक हार्पर को AEW में ब्रॉडी ली के नाम से जाना जाता था लेकिन उनका असली नाम जॉन हूबर था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ल्यूक हार्पर को लंबे वक्त से फेफड़ों में दिक्कत थी जिसका इलाज भी चल रहा था। ल्यूक हार्पर की मौत की खबर के बाद रेसलिंग वर्ल्ड में शोक की लहर है। कई दिग्गजों ने उनके परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है अब WWE के बॉस विंस मैकमैहन ने भी दुख जताया है।ये भी पढ़ें: ब्रांड न्यू इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बिग ई के लिए 5 धमाकेदार प्रतिद्वंदी The entire WWE family is deeply saddened by the passing of Jon Huber, known to the WWE Universe as Luke Harper. Our thoughts are with Jon’s family, friends, and fans. pic.twitter.com/aLMecqXQLe— Vince McMahon (@VinceMcMahon) December 27, 2020इससे पहले WWE के तमाम सुपरस्टार्स और जॉन सीना ने ल्यूक हार्पर के लिए दुख जताया था। जॉन सीना ने अब ल्यूक हार्पर की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है लेकिन उसके नीचे कोई कमेंट नहीं लिखा है। जॉन सीना सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसा करते रहते हैं। ल्यूक हार्पर ने WWE में डेब्यू के बाद कई सारे रेसलर्स के खिलाफ रिंग में लड़ाई की जिसमें जॉन सीना भी शामिल है।ये भी पढ़ें;- 5 हैरान करने वाली चीजें जो रोमन रेंस ने 2020 में की: 129 किलो के सुपरस्टार को डॉग फूड से नहलाया था View this post on Instagram A post shared by John Cena (@johncena)WWE को छोड़ ल्यूक हार्पर AEW में चले गए थेल्यूक हार्पर (ब्रॉडी ली) के निधन की जानकारी सबसे पहले AEW द्वारा दी गई। AEW में ब्रॉडी ली डार्क ऑर्डर के लीडर थे और उनके काम को पसंद किया जा रहा था। WWE में अपने करियर में उन्होंने अपने रेसलिंग स्किल्स से अलग पहचान बनाई थी। WWE में ल्यूक हार्पर ने ब्रे वायट के साथ वायट फैमिली के साथ दस्तक दी थी। ब्रे वायट, ल्यूक हार्पर, एरिक रोवन के काम को पसंद किया गया था बाद में स्ट्रोमैन को जोड़ा गया। हालांकि कुछ वक्त वायट फैमिली को अलग किया गया और ल्यूक हार्पर-एरिक रोवन को एक साथ रखा गया। दोनों को ब्लजिन ब्रदर्स के नाम से जाना गया। ल्यूक हार्पर WWE में टैग टीम चैंपियन और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को अपने नाम कर चुके थे। कुछ वक्त पहले हार्पर ने AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया और वहां ब्रॉडी ली के नाम से काम किया और डार्क ऑर्डर के लीडर बने।ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021: संभावित मैच कार्ड और नतीजों की भविष्यवाणी