WWE को दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनाने में विंस मैकमैहन ने कड़ी मेहनत की है और पिछले करीब 4 दशकों से कंपनी का भार अपने कंधों पर संभाला हुआ है। इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि आखिर स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में उनका नाम क्यों शामिल किया जाता है।As @PatMcAfeeShow said best, that’s the Vince McMahon walk. pic.twitter.com/eqUpI5Jtdx— Brandon Malloy (@themalloy99) September 30, 2020एक समय हुआ करता था जब विंस नियमित रूप से WWE टीवी पर नजर आकर स्टोरीलाइंस का हिस्सा बना करते थे। लेकिन अब बूढ़े हो चुके विंस के लिए ऐसा करना संभव नहीं है। टीवी पर नजर आकर उन्हें कई बार अजीब हरकतें करते भी देखा गया है। फिर चाहे वो खान खुजाने वाला लम्हा रहा हो या कुछ और।ये भी पढ़ें: 3 मौके जब ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन ने दोस्ती की नई मिसाल पेश कीउनकी ये हरकतें मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर Gif के रूप में बहुत ट्रेंड करती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम विंस से जुड़ी उन 5 बातों के बारे में आपको बताने वाले हैं जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी।विंस मैकमैहन कान खुजाते क्यों नजर आएpic.twitter.com/ugigcAvBZn— Danny Hart (@DannyBaratheon) October 3, 202019 नवंबर 2001 एक के WWE रॉ के एपिसोड में रिक फ्लेयर ने वापसी कर स्टोरीलाइन के मुताबिक खुद को कंपनी का मालिक बताया था। इसके जवाब में विंस मैकमैहन हास्यास्पद तरीके से अपने कान को खुजाते हुए नजर आए।ये भी पढ़ें: 3 चीजें जिनपर से WWE को प्रतिबंध हटा देना चाहिएदिसंबर 2017 में ब्रूस प्रिचार्ड ने Something To Wrestle With Podcast में इस संबंध में खुलासा करते हुए कहा था कि, "कान खुजाना विंस मैकमैहन का इशारा था कि कब बैकस्टेज बैठे क्रू को किसी सुपरस्टार की वापसी का म्यूजिक बजाना है। मैं भी उसी क्रू का हिस्सा था और म्यूजिक बजाने के लिए सही मोमेंट का इंतज़ार कर रहा था।"विंस और प्रिचार्ड के बीच सुपरस्टार्स के म्यूजिक थोड़ा जल्दी बजने या थोड़ा देरी से बजने को लेकर कई बार बहस हो चुकी थी। इसी कारण विंस ने इसके लिए कान खुजाने को अपने इशारे के रूप में प्रदर्शित किया था।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो विंस मैकमैहन को पिता जैसा सम्मान देते हैं