पूर्व WWE सुपरस्टार निक डिंसमोर (Nick Dinsmore) ने खुलासा किया कि विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने उनके सुझाव को मना कर दिया क्योंकि उन्होंने कहा था कि वो हील बनना चाहते हैं लेकिन वो किरदार में बदलाव नहीं करना चाहते हैं। ये भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाले नाम जो WWE में अंडरटेकर को हरा चुके हैं साल 2004 से 2007 से निक जो युजिन के नाम से WWE काम कर रहे थे वो एक बेबीफेस थे। युजिन को बेबीफेस के तौर पर फैंस ने काफी पसंद किया था और उन्होंने टैग टीम में भी काफी काम किया। अपने इन तीन सालों में युजिन ने हल्क होगन, द रॉक, ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन के साथ काम किया। ये भी पढ़ें: 3 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में अंडरटेकर को कभी नहीं हरा पाएTalk IsJericho ने युजिन ने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि विंस मैकमैहन से उन्होंने बात की थी कि वो हील बनना चाहते थे। विंस मैकमैहन ने उनके सुझाव को नहीं माना था। विंस ने कहा था कि फैंस इसको नहीं मानेंगे कि उनका गिमिक चेंज हो गया है क्योंकि युजिन का किरदार झूठा लगेगा। विंस मैकमैहन बिल्कुल भी किरदार से समझौता नहीं करना चाहते थे क्योंकि फैंस को पसंद नहीं आता था। मैंने उन्हें कहा कि अलग अलग किरदार अपना सकते हैं लेकिन उन्होंने मना किया। उन्होंने कहा कि एक ही किरदार को अपना सकते हैं क्योंकि युजिन एक अच्छे और प्यारे से गिमिक में हैं।ये भी पढ़ें: अंडरटेकर का 434 दिनों तक WWE चैंपियन रहे दिग्गज के साथ हुआ था बहुत ही खतरनाक मैच, बिना 'हारे' भी मिली थी हार#SmackDownLive #SiouxFalls @StephDinsmore pic.twitter.com/oaCjigPGU1— Eugene Nick Dinsmore (@UGeneDinsmore) August 21, 2019साल 2007 में युजिन WWE से बाहर चले गए थे और उन्होंने साल 2009 में लाइव इवेंट में हिस्सा लिया था। हालांकि साल 2009 अगस्त में मिज के खिलाफ उनका मैच हुआ था उसे बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। WWE में विंस मैकमैहन के साथ कैसा रिश्ता थाWWE में विंस मैकमैहन और युजिन के रिश्ते काफी अच्छे थे। साल 2005 Royal Rumble के बाद उन्हें सर्जरी के लिए जाना पड़ा था। युजिन को बैकस्टेज काफी बार देखा गया है। विंस मैकमैहन के साथ काफी सारे रेसलर्स के रिश्तें अच्छे हैं। अगर आपने 2005 के बाद से रेसलिंग देखी होगी तो युजिन का मजेदार किरदार आपको याद होगा। उम्मीद करते हैं युजिन एक बार फिर से WWE में दिखे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।