इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में फैंस की वापसी हो जाएगी। कोविड के कारण एरीना में फैंस एक साल से मौजूद नहीं थे। अब WWE यूनिवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई। ये खबर सुनकर सुपरस्टार्स को भी राहत मिली थी। फैंस की वापसी से पहले अब सब खुश नजर आ रहे हैं। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने भी फैंस को स्पेशल संदेश भेजकर उनका स्वागत किया।ये भी पढ़ें:-जिंदर महल को लेकर बुरी खबर, रोमन रेंस की तारीफ में दिग्गज ने गढ़े कसीदे, WWE के मौजूदा चैंपियन ने की सगाईFor over a year and a half, we have waited. This weekend, we once again welcome the @WWE Universe back! #SmackDown #MITB #WWERaw pic.twitter.com/Q1GGhLhqRD— Vince McMahon (@VinceMcMahon) July 15, 2021WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने जताई खुशीविंस मैकमैहन ने WWE के स्पेशल वीडियो को शेयर कर इमोशनल बात अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखी। WWE का ThunderDome एरा अब खत्म हो गया। SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में फैंस का स्वागत किया जाएगा। एक साल से ज्यादा समय के बाद पहली बार वीकली शो में फैंस की वापसी होगी। ये सभी के लिए ऐतिहासिक पल होगा। ये भी पढ़ें:-WWE द्वारा रिलीज किये गए 5 सुपरस्टार्स जिन्हें नए रेसलिंग प्रमोशन में कम्पीट करने की इजाजत मिल चुकी हैपिछले एक साल में काफी कुछ WWE में फैंस के बिना देखने को मिला। कई सुपरस्टार्स ने शानदार अंदाज में अपने आप को साबित किया। WWE को भी काफी नुकसान इस बीच हुआ। कुछ बड़े रेसलर्स को भी बजट के कारण रिलीज कर दिया गया। फैंस की वापसी से अब WWE को फायदा होगा। ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों Money in the Bank 2021 में WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले की हार होनी चाहिए और 3 कारण क्यों हार नहीं होनी चाहिएब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में कुछ बड़े सरप्राइज भी फैंस को देखने को मिलेंगे। WWE ने इस शो के लिए कुछ ना कुछ खास प्लानिंग की होगी। फैंस भी चाहते हैं कि एरीना में जाकर वो कुछ बड़ा होते हुए देखें। रोमन रेंस और ऐज के ऊपर भी इस बार सभी की नजरें टिकी होंगी। रोमन रेंस ने पिछले साल हील टर्न लिया था और वो पहली बार ब्लू ब्रांड में फैंस के सामने अलग कैरेक्टर में नजर आएंगेGoodbye, WWE ThunderDome. pic.twitter.com/kGu5Py37RM— Ryan Satin (@ryansatin) July 13, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!