"WWE ने जॉन सीना को हील नहीं बनाकर बहुत बड़ी गलती की"

WWE सुपरस्टार जॉन सीना
WWE सुपरस्टार जॉन सीना

जॉन सीना (John Cena) WWE इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक हैं। हालांकि जॉन सीना लंबे समय से WWE से दूरी बनाए हुए हैं। WWE में अब तक जॉन सीना कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। हालांकि जॉन सीना और WWE फैंस उन्हें हील के रूप में WWE में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं ‌

Ad

लीजन ऑफ Raw शो के दौरान विंस रुसो और क्रिस फेदरस्टोन ने जॉन सीना के करियर पर चर्चा की और बताया कि पिछले दो दशकों से जॉन सीना बतौर बेबीफेस सुपरस्टार काफी सफल रहे हैं। लेकिन, क्रिस फेदरस्टोन ने बताया कि, बतौर बेबीफेस सुपरस्टार जॉन सीना को कई फैंस ने साल 2005 से ही हेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन फिर भी उन्हें WWE ने एक हील के रूप में WWE रिंग में नहीं उतारा।

यह भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के साथ लड़ने को लेकर WWE दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

विंस रुसो ने इसका जवाब देते हुए कहा कि WWE को सीना को एक हील के रूप में तब उतारना चाहिए था, जब बतौर बेबीफेस सुपरस्टार फैंस ने उन्हें हेट करना शुरू किया। विंस रुसो ने कहा:

आपने कहा कि, कई फैंस ने साल 2005 से ही जॉन सीना हेट करना शुरू कर दिया था, और तब WWE ने फैंस की बात नहीं सुनी। दरअसल विंस मैकमैहन जॉन सीना को हमेशा ही एक बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में देखना चाहते थे। चाहे आप इसे पसंद करें या न करें। इसलिए उन्होंने बार-बार जॉन सीना को एक बेबीफेस सुपरस्टार बनाए रखा।

youtube-cover
Ad

यह भी पढ़ें: रोमन रेंस ने WWE में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले मात्र दूसरे रेसलर बने

विंस रुसो ने WWE मैनेजमेंट के बारे में भी बात की

विंस रुसो ने इसके बाद बताया कि WWE मैनेजमेंट के लिए रेटिंग्स को अधिक बारीकी से देखना क्यों महत्वपूर्ण था। रुसो ने कहा कि बस कुछ रेटिंग्स को देखकर बताया जाता है कि WWE सुपरस्टार के फैंस को कौन सी स्टोरीलाइन पसंद है और कौन सी पसंद नहीं है:

रेटिंग्स के माध्यम से WWE फैंस के बारे में सही जानकारी मिल सकती है। रेटिंग्स आपको बता सकते हैं, कि फैंस को क्या पसंद है और वे क्या पसंद नहीं करते हैं। यदि आप रेटिंग्स पर गौर नहीं कर रहे हैं, तो यह नुकसानदेह हो सकता है।

यह भी पढ़ें: WWE में जॉन सीना और रोमन रेंस को हराने वाले फेमस सुपरस्टार ने चैंपियन बनने को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications