"मैं WWE के महान सुपरस्टार द रॉक और ब्रॉक लैसनर का सामना रिंग में करना चाहता हूं"

Enter caption

WWE में ब्रॉक लैसनर और द रॉक का नाम बहुत बड़ा है। दोनों WWE दिग्गजों की लिस्ट में आते हैं। हाल ही में AEW सुपरस्टार वार्डलॉ AEW Unrestricted podcast में आए थे। वार्डलॉ ने अपने ड्रीम मैच के बारे में यहां पर बताया। उन्होंने बताया कि वो दो WWE दिग्गजों के साथ फाइट करना चाहते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: WWE चैंपियन को मिला बड़ा 'धोखा', मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल

WWE दिग्गज द रॉक और ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी बात

वार्डलॉ ने इस इंटरव्यू में कहा कि वो WWE के महान सुपरस्टार द रॉक और ब्रॉक लैसनर का सामना रिंग में करना चाहते हैं। वार्डलॉ का ड्रीम मैच कोडी रोड्स के साथ भी है और ये ड्रीम मैच उनका पूरा हो गया है। ये बात भी उन्होंने यहां पर कही। इन दोनों के बीच स्टील केज मैच हुआ था। कोडी रोड्स की यहां पर जीत हुई थी। इसके अलावा वार्डलॉ ने कहा कि वो कैनी ओमेगा के साथ भी AEW रिंग में लड़ना चाहते हैं। वैसे वार्डलॉ और कैनी ओमेगा का मैच आने वाले समय में हो सकता है।

ब्रॉक लैसनर और द रॉक का रेसलिंग में इतना बड़ा नाम है कि हर कोई उनके साथ रिंग शेयर करना चाहता है। द रॉक काफी सालों तक WWE का चेहरा रहे हैंं। और अब उन्होंने अपनी धाक हॉलीवुड में भी जमा ली है। द रॉक कभी-कभी WWE रिंग में नजर आते हैं। WWE को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है।

जब द रॉक और स्टोन कोल्ड का जलवा मेन रोस्टर में हुआ करता था तब ब्रॉक लैसनर ने डेब्यू किया था। और वो आज WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। आज भी वो रिंग में आते हैं तो व्यूअरशिप अपने आप बढ़ जाती है। विंस मैकमैहन भी ब्रॉक लैसनर का इस्तेमाल बहुत अच्छे से करते हैं। ब्रॉक लैसनर फिलहाल WWE में नहीं है। उनका कॉन्ट्रैक्ट इस साल जून में खत्म हो गया था। रेसलमेनिया में ड्रू मैकइंटायर के साथ उनका मुकाबला हुआ। यहां उनकी हार हुई थी। ब्रॉक लैसनर को हराकर मैकइंटायर ने WWE चैंपियनशिप जीत ली थी। ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर कोई अपडेट अभी नहीं है। फैंस की वापसी के बाद ही वो शायद वापस आएंगे। इसके अलावा द रॉक का मुकाबला भी अगले साल रेसलमेनिया में रोमन रेंस के साथ हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- NXT TakeOver WarGames रिजल्ट्स: WWE को मिला नया चैंपियन, सैथ रॉलिंस के पुराने साथी ने की चौंकाने वाली वापसी

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications