WWE यूनिवर्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। प्रो फुटबॉल हॉल ऑफ फेमर और WCW रेसलर केविन ग्रीन का निधन हो गया है। 58 साल की उम्र में इस दिग्गज का निधन हो गया। WWE फैंस इस बात से काफी दुखी है। यह भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स द्वारा किए गए खतरनाक अटैक और चीटिंग से रोमन रेंस को मिली थी करियर की सबसे करारी हारWWE ने शोक प्रकट कियाWWE टीएलसी पीपीवी के बाद फैंस को ये खबर सुनकर काफी बड़ा झटका लगा है। केविन ग्रीन अपने NFL करियर के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। 1985 से 1999 तक वो काफी फेमस रहे हैं। कमाल का काम उन्होंने अपने करियर में किया है। इसके अलावा WCW में भी कई मौकों पर वो आए। 1990 के दौरान मंडे नाइट वार में उनका जलवा रहा था। फोर हॉर्समैन और NWO फैक्शन का भी वो हिस्सा रहे। इन फैक्शंस को रेसलिंग की दुनिया में बहुत माना जाता है। ये भी पढ़ें:- WWE TLC में रैंडी ऑर्टन द्वारा रिंग में द फीन्ड को जिंदा जलाने के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई साल 2009 में केविन ग्रीन NFL में OLB कोच बने। साल 2016 में केविन ग्रीन को प्रो फुटबॉल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। 15 साल उनका NFL करियर रहा। WWE और फैंस ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया। WWE is saddened to learn that Kevin Greene passed away today at the age of 58. https://t.co/jC4jay7BM5— WWE (@WWE) December 21, 2020RIP Kevin Greene. Favorite player growing up. Will miss your endless energy. @RamsNFL#kevingreenehttps://t.co/zDVTKTR1xW— Garrett VanFleet (@GarrettVanfleet) December 21, 2020(आरआईपी केविन ग्रीन। मेरे फेवरेट प्लेयर रहे हैं।बहुत याद आओगे।)My heart is broken, RIP Mr.Greene #kevingreene pic.twitter.com/BoLDwZBCl9— Sebastian Weatherford (@classyseb) December 21, 2020(मेरा दिल टूट गया है। आरआईपी केविन ग्रीन।)Man what the hell. Rest in Peace Kevin Greene. pic.twitter.com/QYQobhvsya— SteelerNation (@SteeIerNation) December 21, 2020(आरआईपी केविन ग्रीन।)RIP Kevin Greene. Great football player. #KevinGreene— Beau Denison (@Beau_Denison) December 22, 2020(आरआईपी केविन ग्रीन।)It’s hard to believe that no one is talking about Kevin Greene.— Andy Sam (@aesam72) December 22, 2020(इस बात पर भरोसा करना काफी मुश्किल है।)#KevinGreene Too young ... RIP to an American HERO, Role Model, and athlete— ❌GreyBiker❌ (@Dutchman1450) December 22, 2020(अमेरिकन हीरो, रोल मॉडल और एथलीट को आरआईपी।)RIP. Kevin Greene was phenomenal player, and I wish the best for his family, 🙏🙏🙏🙏. Hall of Famer Greene, 3rd all-time in sacks, dies https://t.co/6GZmFAjB82— big fats. (@durda) December 22, 2020(आरआईपी केविन ग्रीन।)केविन ग्रीन का निधन काफी दुखदायी है। NFL के वो महान प्लेयर रहे हैं। इसके अलावा WCW में भी दिग्गजों की लिस्ट में आते हैं। दोनों में उन्होंने जबरदस्त काम किया है। एक दिन पहले टीएलसी पीपीवी शानदार रहा। और फैंस का रिएक्शन इस पीपीवी के लिए शानदार था लेकिन इसके बाद अब ये बुरी खबर फैंस के लिए आई है। इस बात पर भरोसा करना वैसे सभी के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग अंदाज में संवेदना प्रकट कर रहे हैं। फिलहाल पूरी दुनिया शोक प्रकट कर रही हैं। हम भी दिग्गज केविन ग्रीन के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। ये भी पढ़ें;- WWE TLC में आग के बीच हुए मैच में मचा बवाल, 33 साल के सुपरस्टार को रिंग में जिंदा जलाया गया