क्यों ब्रॉक लैसनर हमेशा ही द अंडरटेकर के WWE करियर में उनके सबसे बड़े दुश्मन माने जाएंगे?

WWE
WWE

द अंडरटेकर (The Undertaker) WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की हैं और कई सारे टाइटल्स पर कब्जा किया हैं। द अंडरटेकर को WWE में हराना हर एक सुपरस्टार के लिए काफी मुश्किल रहा है और काफी कम मौकों पर इस सुपरस्टार की हार हुई है।

Ad

द अंडरटेकर के लिए WWE में सबसे मुश्किल विरोधी ब्रॉक लैसनर थे

द डेडमैन ने WWE में ढेरों सुपरस्टार्स का सामना किया है। इस दौरान ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर को जबरदस्त टक्कर दी है। साथ ही उनका रिकॉर्ड पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के खिलाफ शानदार रहा है। ब्रॉक लैसनर ने ही द अंडरटेकर की WrestleMania में सालों से चलती आ रही स्ट्रीक को तोड़ा था।

youtube-cover
Ad

2014 में WrestleMania 30 पीपीवी के दौरान WWE के दो सबसे बड़े दिग्गज आमने-सामने आए। इस दौरान द अंडरटेकर ने शानदार काम किया जबकि ब्रॉक लैसनर ने कड़ी टक्कर दी। सभी को लग रहा था कि अंडरटेकर अंत में जाकर जीत दर्ज कर लेंगे। इसके बावजूद लैसनर ने अपने तीसरे F5 पर टेकर को धराशाई कर दिया।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का WWE में हुआ था खतरनाक मैच, 'चीटिंग' से रोमन बने थे यूनिवर्सल चैंपियन

इसके बाद उन्होंने दिग्गज को पिन करते हुए चौंकाने वाला काम कर दिया। साथ ही वो WrestleMania में अंडरटेकर को हराने वाले पहले सुपरस्टार बन गए। हर एक फैन द डेडमैन की इस हार से निराश था। इसके लगभग डेढ़ साल बाद दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक बार फिर मैच देखने को मिला।

WWE Summerslam में वो आमने-सामने आए। इस बार भी एक तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसके बावजूद अंत में अंडरटेकर ने किसी तरह से इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। उनकी स्टोरीलाइन यहां खत्म नहीं हुई थी। दोनों दिग्गजों का अंतिम मैच Hell In A Cell में देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell के अंदर रोमन रेंस ने मचाया था जबरदस्त बवाल, 129 किलो के WWE दिग्गज को हराकर जीता था बड़ा मुकाबला

उनका ये मैच भी जबरदस्त रहा था। अंत में लैसनर ने द अंडरटेकर पर लौ-ब्लो लगाकर जीत दर्ज कर ली थी। दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच शानदार रहे थे और देखा जाए तो द बीस्ट सही मायने में टेकर के लिए सबसे मुश्किल दुश्मन थे। अन्य सुपरस्टार्स ने भी द अंडरटेकर को हराया हैं लेकिन ब्रॉक लैसनर का रिकॉर्ड दिग्गज के खिलाफ सबसे बेहतर था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications