WWE की सबसे विनाशकारी स्टेबल में से एक "द शील्ड" ने शायद WWE में अपना आखिरी मैच लड़ लिया है। अब शायद ही शील्ड WWE में कोई मैच लड़े। अब चुकी शील्ड मेंबर डीन एम्ब्रोज़ ने रेसलमेनिया 35 के बाद WWE से जाने का मन बना लिया है। ऐसा नहीं है, की कंपनी ने डीन एम्ब्रोज़ को रोकने के लिए कुछ नहीं किया है। कंपनी ने WWE में डीन को रोकने के लिए काफी अच्छी डील की पेशकश की थी, जिसे डीन ने ठुकरा दिया। शायद, डीन WWE में अपने करैक्टर से खुश नहीं है, इसलिए उन्होंने यहाँ से जाने का मन बना लिया है।
डीन एम्ब्रोज़ के जाने के बाद शील्ड का क्या होगा? क्या शील्ड के बाकी मेंबर रोमन रेंस, और सैथ रॉलिंस एम्ब्रोज़ के जाने के बाद अकेले-अकेले लड़ेंगे, या फिर वो दोनों साथ मिलकर लड़ेंगे? आज हम इस आर्टिकल में इसी बारे में चर्चा करेंगे की रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को डीन एम्ब्रोज़ के जाने के बाद अपने करैक्टर में बदलाव करके क्यों विलन बन जाना चाहिए?
#3. दर्शक चाहते हैं रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस हील बने
![ROMAN REIGNS & SETH ROLLINS](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d0a60-15537439420207-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d0a60-15537439420207-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d0a60-15537439420207-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d0a60-15537439420207-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d0a60-15537439420207-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d0a60-15537439420207-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d0a60-15537439420207-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d0a60-15537439420207-800.jpg 1920w)
शील्ड ने 2012 में हील के रूप में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू के बाद शील्ड लगभग हर हफ्ते मैच में दखल देकर किसी-न-किसी रैसलर की पिटाई कर देते थे। यही चीज थी, जो दर्शकों को भा गयी थी, और दर्शक उन्हें पसंद करने लगे थे। शील्ड को फेस के रूप में उतनी सराहना नहीं मिली, जितनी उन्हें हील के रूप में मिलती थी। अगर रोमन और सैथ डीन एम्ब्रोज़ के जाने के बाद हील बनते हैं, तो ये काफी शानदार पल होगा। सैथ ने हील के रूप में WWE में काफी लम्बा वक़्त बिताया है। पर रोमन रेंस को शील्ड के टूट जाने के बाद हील किरदार निभाने का मौका नहीं मिला। आये दिन दर्शक भी सोशल मीडिया पर रोमन रेंस के हील बनने को लेकर चर्चा करते रहते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2. फिन बैलर जैसे रैसलर्स को मिलेगा फायदा
![FINN BALOR](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6f361-15537441049882-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6f361-15537441049882-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6f361-15537441049882-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6f361-15537441049882-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6f361-15537441049882-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6f361-15537441049882-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6f361-15537441049882-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6f361-15537441049882-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस रॉ के टॉप फेस सुपरस्टार्स हैं। उनके आगे दूसरे फेस रेसलर्स की चमक धूमिल पड़ जाती है। रोमन रेंस के WWE छोड़ने के बाद कंपनी ने किसी और रैसलर की जगह सैथ रॉलिंस को ही ब्रॉक लेसनर के खिलाफ मैच के लिए चुना। कुल मिलाकर बात ये है की रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के कारण WWE में और दूसरे फेस रेसलर्स को उतने मौके नहीं मिले, जितना वो डिजर्व करते थे। उदाहरण के लिए फिन बैलर काफी शानदार रैसलर हैं, किसी भी मैच में वो अपनी पूरी जान झोक देते हैं। अगर उनके मौका मिलता है, तो वो WWE के टॉप फेस बन सकते हैं। अगर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस डीन एम्ब्रोज़ के जाने के बाद विलन बनते है, तो ये उनके और फिन बैलर जैसे दूसरे रेसलर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
#1.इससे अथॉरिटी मजबूत होगी
![THE AUTHORITY](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bc859-15537442511539-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bc859-15537442511539-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bc859-15537442511539-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bc859-15537442511539-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bc859-15537442511539-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bc859-15537442511539-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bc859-15537442511539-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bc859-15537442511539-800.jpg 1920w)
अथॉरिटी WWE में काफी समय से विलन की भूमिका निभा रही है। यहाँ तक की शेन मैकमैहन जो की पहले फेस थे, वो भी अब हील में तब्दील हो गए हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी अथॉरिटी को एक टॉप हील सुपरस्टार की जरुरत है, जो की उनकी टीम में शामिल हो। जैसा की हमने उस समय देखा था, जब सैथ रॉलिंस अपने शील्ड ब्रदर्स पर हमला करके अथॉरिटी में शामिल हो गए थे। अगर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस हील बनकर अथॉरिटी में शामिल होते हैं, तो इससे स्टोरीलाइन काफी मजेदार हो जाएगी।