"WrestleMania के रद्द होने से WWE और फैंस को होगा बड़ा नुकसान"

5 अप्रैल को रेसलमेनिया 36 का आयोजन होगा। अब ज्यादा समय इस बड़े इवेंट के लिए नहीं बचा है। WWE का ये सबसे बड़ा शो होता है। लेकिन कोरोना वायरस के चक्कर में अब इस शो के रद्द होने के आसार बढ़ गए है। कभी भी इस शो को लेकर प्लान बदल सकता है। दिग्गज जिम रॉस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपना इंटरव्यू दिया और रेसलमेनिया 36 के हालात को लेकर बात की।

ये भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाले नाम जो WWE में सीएम पंक को हरा चुके हैं

जिम रॉस ने कहा,

मुझे नहीं लगता कि ये कैंसल होगा। अगर ऐसा होता है तो ये काफी शॉकिंग होगा। आर्थिक रूप से WWE को बहुत नुकसान होगा। फैंस को भी इससे झटका लगेगा क्योंकि सभी ने अपना प्लान तैयार किया होगा। सभी लोग जानते हैं कि रेसलमेनिया बहुत बड़ा इवेंट होता है। रेसलमेनिया से कंपनी को बहुत फायदा होता है। मेरे हिसाब से ये कैंसल नहीं होना चाहिए। मैंने सुना कि रॉ और स्मैकडाउन के टिकट आगे के शो के लिए भी बिकने बंद हो गए है। लेकिन रेसलमेनिया के टिकट फुल हो चुके हैं। अभी तक सिर्फ कैंसल होने की अफवाहें चल रही है। अगर कैंसल होता है तो रेसलमेनिया पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।"

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन को परफॉर्मेंस सेंटर से प्रसारित किया गया था। रॉ में भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। स्मैकडाउऩ के दौरान पूरा एरीना खाली था। पहली बार बिना फैंस के सुपरस्टार्स ने परफॉर्म किया। अभी तक हालांकि कोई ऑफिशियल ऐलान रेसलमेनिया को लेकर नहीं किया गया है। रेसलमेनिया WWE का सबसे बड़ा इवेंट होता है। अगर ये नहीं होगा तो इससे कंपनी को बहुत नुकसान होगा। सुपरस्टार्स की मेहनत भी बेकार जाएगी। फैंस को भी काफी नुकसान होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links