भारतीय WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली को लेकर रेसलिंग दिग्गज ने दिया बडा़ बयान, कहा- महान इंसान

WWE
WWE

द ग्रेट खली(The Great Khali) का रेसलिंग वर्ल्ड में बहुत बड़ा नाम हैं और कई WWE दिग्गजों के साथ उन्होंने काम किया हैं। हाल ही में रेसलिंग लैजेंज टॉम प्रिचर्ड(Tom Prichard) ने खली के साथ काम करने का अनुभव बताया। WWE एग्जीक्यूटिव ब्रूस प्रिचर्ड(Bruce Prichard) के भाई टॉम प्रिचर्ड का रेसलिंग की दुनिया में अहम योगदान रहा है। The Hannibal TV को हाल ही में टॉम प्रिचर्ड ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां टॉम से द ग्रेट खली को लेकर सवाल पूछा गया था और उन्होंने काफी शानदार जवाब इसका दिया।

Ad

यह भी पढ़ें:WWE ने फेमस सुपरस्टार को निकाला, रोमन रेंस ने करारा जवाब देते हुए जीता दिल, द ग्रेट खली ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो

WWE दिग्गज द ग्रेट खली को लेकर बड़ा बयान सामने आया

हाल ही में द ग्रेट खली को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया हैं। कई दिग्गजों ने इसके बाद उन्हें लेकर शानदार बयान दिए। टॉम प्रिचर्ड ने भी कहा,

यह भी पढ़ें:WWE परफॉर्मेंस सेंटर में द रॉक की बेटी ने किया कमाल, नए टैलेंट्स के बीच सबसे शानदार काम कर नाम रोशन किया

खली डरावने नहीं है। खली बहुत ही अच्छे और महान इंसान हैं और जब मैं उनके साथ था तो कई स्टोरी मैंने उनकी सुनी। जब मैं पहली बार मिला था तो सभी जानकारी मैंने उनके बारे में ली थी। आप जानते हैं कि हमें अपना निर्णय खुद लेना होता है और हमें अपना दिमाग क्लियर करना होता है और मैंने ऐसा ही किया। मेरे लिए वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं। आप जब भी किसी के रवैये के बारे में सुनते हैं तो फिर ये आपको निर्णय लेना होता है कि कैसे काम आगे बढ़ाना है। किसी भी चीज को समझने के लिए आपका ओपिनियन जरूरी है। मेरे लिए खली महान परफॉर्मर थे। मैंं ये टेक्निकल तौर पर नहीं कह रहा हूं क्योंकि ये चीज मैंने समझ ली थी। खली 7 फुट लंबे इंसान है और मेरे लिए वो कभी डरावने नहीं रहे। मुझे उनके साथ काम करने पर बहुत खुशी हुई थी और वो काफी अच्छे हैं।

यह भी पढ़ें:घातक बीमारी से जिंदगी की जंग लड़ रही WWE दिग्गज की बेटी ने किया बड़ा खुलासा, सीएम पंक ने भी किया भावुक ट्वीट

youtube-cover
Ad

साल 2006 में द ग्रेट खली ने WWE में कदम रखा था और इसके बाद उनकी अंडरटेकर जैसे दिग्गजों के साथ फाइट हुई थी। द ग्रेट खली चैंपियन भी बने और उन्होंने भारत का नाम रोशन किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications