एलिमिनेशन चैम्बर से पहले होने वाले स्मैकडाउन के इस एपिसोड से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। इस स्मैकडाउन लाइव में कंपनी से हमें कुछ बेहतरीन मैचों की उम्मीद थी और बेशक इसके लिए कंपनी ने अपना पूरा जोर लगा दिया था। स्मैकडाउन लाइव के इस एपिसोड में तो कोफी किंग्स्टन ने 1 घंटे से ज्यादा समय तक रिंग में मैच लड़ा। ये काफी हैरान कर देने वाली बात थी।
स्मैकडाउन लाइव के इस एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर, उसोज, रैंडी ऑर्टन ने रिंग में बेहतरीन एक्शन किये या प्रोमो दिए। कोफी किंग्स्टन ने अपनी ऐतिहासिक परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया।
खैर, इस हफ्ते का स्मैकडाउन लाइव समाप्त हो चुका है तो आइए नज़र डालते हैं रैसलरों कि परफॉरमेंस के अनुसार कौन सा रैसलर इस हफ्ते की स्मैकडाउन पावर रैंकिंग में टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहा है-
#5) शार्लेट फ्लेयर
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8768c-15500393144200-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8768c-15500393144200-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8768c-15500393144200-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8768c-15500393144200-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8768c-15500393144200-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8768c-15500393144200-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8768c-15500393144200-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8768c-15500393144200-800.jpg 1920w)
शार्लेट फ्लेयर के लिए कल हुआ रॉ बेहतरीन साबित हुआ था क्योंकि उन्हें बैकी लिंच की जगह रोंडा राउजी के खिलाफ रैसलमेनिया के लिए बुक कर दिया गया। हालाँकि शार्लेट फ्लेयर ने इस स्मैकडाउन लाइव में कोई मैच नहीं लड़ा लेकिन उन्होंने स्मैकडाउन में दिए अपने प्रोमो में काफी बेहतरीन बातें कहीं।
शार्लेट फ्लेयर ने अपने दर्शकों को बताया की विंस मैकमैहन कोई चांस नहीं लेना चाहते थे इसलिए उन्होंने बैकी लिंच को सस्पेंड कर मुझे आने रैसलमेनिया में रोंडा के खिलाफ टाइटल शॉट दे दिया।
शार्लेट फ्लेयर अपने इस बेहतरीन प्रोमो और सैगमेंट के दम पर इस पॉवर रैंकिंग में नंबर 5 पर काबिज हुई हैं।
#4) द उसोज
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/95c8f-15500386105982-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/95c8f-15500386105982-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/95c8f-15500386105982-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/95c8f-15500386105982-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/95c8f-15500386105982-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/95c8f-15500386105982-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/95c8f-15500386105982-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/95c8f-15500386105982-800.jpg 1920w)
द उसोज ने इस बार कोई परफॉरमेंस नहीं दी क्योंकि उन्हें शेन मैकमैहन और द मिज़ के टीवी सैगमेंट में गेस्ट के तौर पर द उसोज की टीम को बुलाया है। इस टीवी सैगमेंट में द उसोज की टैग टीम ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। इस टीम ने शेन मैकमैहन और द मिज़ की टैग टीम की जमकर बेइज्जती की और उनका माइक भी फेंक दिया। अपने इस मजेदार परफोर्मेंस के कारण ये नंबर 4 पर काबिज हुए।
#3) रैंडी ऑर्टन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e4743-15500386636015-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e4743-15500386636015-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e4743-15500386636015-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e4743-15500386636015-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e4743-15500386636015-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e4743-15500386636015-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e4743-15500386636015-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e4743-15500386636015-800.jpg 1920w)
रैंडी ऑर्टन ने एलिमिनेशन चैम्बर के पहले हुए गौंटलेट मैच में बाजी मार ली। रैंडी ऑर्टन इस मैच में आखिरी स्थान पर आए और सिर्फ एक RKO और 10 सेकेंड्स में स्टइल्स को हराकर मैच जीत लिया।
रैंडी ऑर्टन इस मैच में विजेता बने और इस पॉवर रैंकिंग में नंबर 3 पर काबिज हुए।
#2) एजे स्टाइल्स
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f3d60-15500388599434-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f3d60-15500388599434-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f3d60-15500388599434-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f3d60-15500388599434-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f3d60-15500388599434-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f3d60-15500388599434-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f3d60-15500388599434-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f3d60-15500388599434-800.jpg 1920w)
भले ही गौंटलेंट मैच में जीत रैंडी ऑर्टन की हुई हो लेकिन इस मैच में एजे स्टाइल्स ने ऐतिहासिक परफॉरमेंस दी। एजे स्टाइल्स ने अपना पूरा जोर इस मैच में लगा दिया और लगभग सभी रैसलरों पर एजे स्टाइल्स भारी पद रहे थे।
एजे स्टाइल्स की इस दमदार परफॉरमेंस के कारण उन्हें पावर रैंकिंग में नंबर 2 पर रखा गया है।
#1) कोफी किंग्स्टन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09b15-15500385886289-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09b15-15500385886289-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09b15-15500385886289-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09b15-15500385886289-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09b15-15500385886289-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09b15-15500385886289-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09b15-15500385886289-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09b15-15500385886289-800.jpg 1920w)
कोफी किंग्स्टन ने तो इस हफ्ते के स्मैकडाउन लाइव में कमाल का जलवा दिखाया। कोफी ने गौैटलेट मैच में 3 दिग्गज रैसलरों को हार का रास्ता दिखा दिया और लगभग 1 घंटे से भी ज्यादा समय तक मैच लड़ा। हालत खराब हो जाने के बावजूद भी कोफी रिंग में डटे रहे।
इस जबरदस्त परफॉरमेंस के दम पर कोफी किंग्स्टन ने दर्शकों का दिल जीत लिया और साथ ही साथ इस हफ्ते के पावर रैंकिंग में नंबर 1 पोजीशन हासिल कर ली।