WWE में सबसे खतरनाक फिनिशिंग मूव लगाने वाले 4 मौजूदा सुपरस्टार्स

WWE के मौजूदा सुपरस्टार्स के सबसे खतरनाक फिनिशिंग मूव्स
WWE के मौजूदा सुपरस्टार्स के सबसे खतरनाक फिनिशिंग मूव्स

WWE दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है और अन्य प्रोमोशंस के मुकाबले यहां सफलता हासिल करना बेहद मुश्किल काम है। ये बात जगजाहिर है कि प्रो रेसलिंग शोज़ स्क्रिपटेड होते हैं, इसलिए स्क्रिप्ट को इस तरह से तैयार किया जाता है जिससे कोई प्रोमो या मैच फैंस के लिए दिलचस्प बन सके।

साथ ही इस बात पर भी ध्यान दिया जाता है कि किसी रेसलर का कैरेक्टर क्राउड के लिए कितना रोचक साबित हो रहा है। किसी सुपरस्टार के लुक्स, उनका रिंग गियर और रिंग में उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मूव्स भी उनके किरदार को फैंस के दिलचस्प बनाने में अहम भूमिका निभा रहे होते हैं।

वहीं किसी मैच के ज्यादा धमाकेदार रहने की उम्मीद तब होती है जब उनमें इस्तेमाल होने वाले फिनिशिंग मूव्स भी जबरदस्त हों। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE के 4 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिनके फिनिशिंग मूव्स सबसे खतरनाक हैं।

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर: एफ-5

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर को प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में काम करने का एक दशक से भी ज्यादा अनुभव हासिल है। WWE में उनके मेन रोस्टर के सफर की शुरुआत 2002 में हुई। इस दौरान उन्होंने कंपनी को छोड़ा और कुछ साल बाद वापसी भी की और अभी भी विंस मैकमैहन के प्रोमोशन में काम कर रहे हैं।

इस लंबे सफर में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं, उनके लुक्स बदलते रहे और नए-नए प्रतिद्वंदियों का सामना भी करते रहे, मगर उनका फिनिशिंग मूव आज तक नहीं बदला है। WWE में द बीस्ट, एफ-5 को अपने फिनिशिंग मूव के तौर पर इस्तेमाल करते आए हैं।

हालांकि उन्होंने किमूरा लॉक के जरिए भी कई दिग्गज सुपरस्टार्स को टैप आउट करने पर मजबूर किया है, लेकिन उनका एफ-5 आज भी एक बेहद खतरनाक फिनिशिंग मूव बना हुआ है। इसे लगाने के लिए लैसनर अपने विरोधी को कंधों पर उठाकर उसे घुमाते हुए पेट के बल मैट पर गिराते हैं।

बॉबी लैश्ले - हर्ट लॉक

youtube-cover

WWE में एक समय पर क्रिस मास्टर्स को हर्ट लॉक लगाने के लिए जाना जाता था, जो अन्य सुपरस्टार्स को इससे बाहर निकलने का चैलेंज भी देते थे। मगर पिछले कुछ समय में बॉबी लैश्ले इस मूव का इस्तेमाल करते हुए नजर आए हैं।

इसे लगाने के लिए लैश्ले अपने सामने वाले रेसलर के दोनों अंडर-आर्म के नीचे से हाथ घुसाकर उनकी गर्दन के पीछे ले जाते हैं। चूंकि लैश्ले के दोनों हाथ जुड़े होते हैं, इसलिए उनके विरोधी के लिए इससे बच निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है और इसके जरिए वो कोफी किंग्सटन और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स को भी मात दे चुके हैं।

ऐज - क्रॉसफेस स्लीपर होल्ड

WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज को साल 2011 में गर्दन में चोट के कारण रिटायर होना पड़ा था। उस समय वो अधिकतर मौकों पर स्पीयर या एजीक्यूशन मूव के जरिए मैचों को फिनिश किया करते थे। मगर 2020 में इन रिंग रिटर्न के बाद वो स्पीयर को अपने फिनिशिंग मूव्स के तौर पर उपयोग में तो लाते ही हैं, लेकिन अब उन्होंने एक और फिनिशिंग मूव को अपने मूवसेट से जोड़ लिया है। इसे लगाने के लिए वो एक स्टील रॉड को विरोधी के दांतों के बीच फंसा देते हैं और पीछे की ओर अत्यधिक दबाव बनने से उनके प्रतिद्वंदी टैप आउट कर बैठते हैं।

रोमन रेंस - Guillotine Choke

रोमन रेंस ने साल 2012 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था और द शील्ड, ट्रिपल पावरबॉम्ब को अपने फिनिशर के रूप में उपयोग में लाती थी। बड़े सिंगल्स बेबीफेस सुपरस्टार बनने के बाद उन्होंने स्पीयर को अपना फिनिशिंग मूव बनाया।

मगर 2020 में वापसी के बाद जब से उन्होंने हील टर्न लिया है तभी से उनका Guillotine Choke सबमिशन मूव अन्य रेसलर्स के सामने मुश्किल पैदा करता आया है। इसे लगाने के लिए वो स्टैंडिंग पोजिशन में अपने विरोधी की गर्दन को जकड़ लेते हैं। ज्यादा घुटन होने के चलते सामने वाला रेसलर हार मान बैठता है।

Quick Links