5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE में साल 2023 में देखने को मिलीं 

WWE में साल 2023 में कई शॉकिंग चीज़ें हुईं
WWE में साल 2023 में कई शॉकिंग चीज़ें हुईं

WWE: साल 2023 WWE के साथ-साथ फैंस के लिए भी काफी अच्छा बीता। इस साल रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) ने खतरनाक इंजरी से वापसी करके फैंस को खुश होने का मौका दिया। इसके अलावा 2023 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar), ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) जैसे कुछ सुपरस्टार्स हील टर्न लेते हुए दिखाई दिए।

WWE में साल 2023 को सरप्राइज रिटर्न्स के लिए भी जाना जाएगा और इस साल कई सुपरस्टार्स ने कंपनी में वापसी की। 2023 में WWE में कुछ ऐसी भी चीज़ें देखने को मिलीं जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 चौंकाने वाली चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में साल 2023 में देखने को मिलीं।

5- WWE में The Rock की सरप्राइज अपीयरेंस

फैंस द रॉक को Royal Rumble 2023 में वापसी करके रोमन रेंस के साथ दुश्मनी शुरू करते हुए देखना चाहते थे। हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला था। द रॉक ने जरूर 15 सितंबर को SmackDown के एक एपिसोड में अचानक नज़र सभी को हैरान कर दिया था और किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिग्गज WWE टीवी पर नज़र आएंगे।

यह 4 सालों में ऐसा पहला मौका था जब वो WWE में नज़र आए थे। वापसी के बाद द रॉक का ऑस्टिन थ्योरी के साथ ब्रॉल देखने को मिला था। इसके बाद रॉक ने थ्योरी को स्पाइनबस्टर और पीपुल्स एल्बो देकर उनका बुरा हाल कर दिया था।

4- Edge का WWE छोड़ना

ऐज ने Royal Rumble 2020 के जरिए रिटायरमेंट से वापसी की थी। इसके बाद ऐसा लगा था कि ऐज अपने करियर का बाकी बचा हुआ समय WWE में ही बिताएंगे। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं था बल्कि हॉल ऑफ फेमर ने इस साल कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन ना करने का फैसला किया।

उन्होंने 18 अगस्त को WWE SmackDown में लड़े अपने आखिरी मैच में शेमस को हराया था। इसके बाद ऐज ने 1 अक्टूबर को एडम कोपलैंड के रूप में AEW में अपना डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद उन्होंने अपने असल जिंदगी के दोस्त क्रिश्चियन केज के साथ दुश्मनी की शुरूआत की थी और इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच अभी भी फिउड जारी है।

3- Sami Zayn का WWE Royal Rumble 2023 में Roman Reigns पर अटैक करना

सैमी ज़ेन ने साल 2022 में द ब्लडलाइन के लिए काम करना शुरू किया था और इस फैक्शन में काम करते हुए वो काफी लोकप्रिय हो गए थे। हालांकि, सैमी के धीरे-धीरे ब्लडलाइन के साथ रिश्ते खराब होने लगे थे। बता दें, रोमन रेंस ने Royal Rumble 2023 में केविन ओवेंस को हराया था और रोमन मैच के बाद सैमी को केविन पर हमला करते हुए देखना चाहते थे।

इस दौरान ट्राइबल चीफ ने ज़ेन के साथ बदतमीजी भी की थी। जल्द ही, सैमी ज़ेन स्टील चेयर के जरिए अटैक करने को तैयार हो गए लेकिन उन्होंने ओवेंस के बजाए रोमन रेंस पर अटैक कर दिया था। सैमी के इस कदम से फैंस के साथ-साथ बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स भी काफी हैरान हो गए थे।

2- WWE में Roman Reigns के पिन ना होने की स्ट्रीक टूटना

फैंस को उम्मीद थी कि कोडी रोड्स WrestleMania 39 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में रोमन रेंस को पिन करके उनकी स्ट्रीक का अंत कर देंगे। हालांकि, रोमन ब्लडलाइन की मदद से कोडी को हराने में कामयाब रहे थे। इसके बाद ऐसा लगा कि WWE रेंस का रोड्स के खिलाफ दोबारा मैच होने से पहले तक उनकी पिन ना होने की स्ट्रीक बरकरार रख सकती है।

हालांकि, Money in the Bank 2023 में हुए ब्लडलाइन सिविल वॉर टैग टीम मैच में जे उसो ने रोमन रेंस को पिन करते हुए उनकी स्ट्रीक का अंत कर दिया था। यह 3 सालों में ऐसा पहला मौका था जब रेंस को पिन किया गया था। ट्राइबल चीफ की सिंगल्स मैचों में पिन ना होने की स्ट्रीक अभी भी बरकरार है।

1- WWE में CM Punk की वापसी होना

सीएम पंक ने साल 2014 में WWE के साथ रिश्ते काफी खराब होने के बाद कंपनी छोड़ दी थी। इसके बाद ऐसा लगा था कि पंक दोबारा WWE में नज़र नहीं आएंगे। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने 7 सालों बाद 2021 में AEW के जरिए रेसलिंग की दुनिया में वापसी की थी। ऐसा लगा था कि AEW सीएम पंक जैसे बड़े सुपरस्टार को शायद ही कंपनी से जाने देना चाहेगी।

हालांकि, पंक के विवादों में फंसने के बाद AEW के मालिक ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद वॉइस ऑफ वॉइसलेस के WWE में वापसी होने की अफवाहें सामने आने लगी। अफवाहें झूठी नहीं थी और सीएम पंक ने Survivor Series के जरिए कंपनी में वापसी करते हुए सभी को हैरान कर दिया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now