WWE Royal Rumble 2022 से अगला Raw एपिसोड धमाकेदार रहा, जिसकी शुरुआत एडम पीयर्स (Adam Pearce) ने की, जिसमें उन्होंने Elimination Chamber 2022 के लिए बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के WWE चैंपियनशिप डिफेंस का ऐलान किया। इसी सैगमेंट में रॉयल रंबल (Royal Rumble) विजेता ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के लिए अपने विरोधी का चुनाव भी कर लिया है।WWE@WWE"Shut up or I'll stick that cane right up your !"@BrockLesnar@The305MVP#WWERaw6:41 AM · Feb 1, 20221727304"Shut up or I'll stick that cane right up your 😳😳😳!"@BrockLesnar@The305MVP#WWERaw https://t.co/TT3J56D0b7इसके अलावा Raw में रिया रिप्ली, द मिज़, ऑस्टिन थ्योरी, एंजेलो डॉकिंस, रिडल, बियांका ब्लेयर और एजे स्टाइल्स की बड़ी जीत देखने को मिली। वहीं चैड गेबल और रिडल की स्कूटर रेस, केविन ओवेंस और एलेक्सा ब्लिस के सैगमेंट ने भी फैंस का खूब मनोरंजन किया।मेन इवेंट में रोंडा राउजी की रेड ब्रांड में वापसी हुई, जहां उन्होंने WrestleMania के लिए अपनी विरोधी का चुनाव इस हफ्ते SmackDown में करने की बात कही। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में, जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।#)Raw में Elimination Chamber 2022 के लिए WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलानWWE@WWEWho ya got at #WWEChamber?@fightbobby@BrockLesnar@SuperKingofBros@WWERollins@austintheory1@AJStylesOrg#WWERaw9:17 AM · Feb 1, 20222870501Who ya got at #WWEChamber?@fightbobby@BrockLesnar@SuperKingofBros@WWERollins@austintheory1@AJStylesOrg#WWERaw https://t.co/BhlFU5sMInRoyal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर को हराकर बॉबी लैश्ले नए WWE चैंपियन बने हैं और इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में उनके पहले टाइटल डिफेंस का ऐलान किया गया है। इस हफ्ते एडम पीयर्स ने ऐलान किया कि लैश्ले को Elimination Chamber 2022 में अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना होगा और इस Elimination Chamber मैच के लिए Raw में कई सुपरस्टार्स के बीच क्वालीफाइंग मैच भी हुए।सबसे पहले लैसनर ने लैश्ले को रिमैच के लिए चैलेंज किया और उसके बाद क्वालीफाइंग मैचों में जीत दर्ज कर एजे स्टाइल्स, ऑस्टिन थ्योरी, रिडल और सैथ रॉलिंस ने भी इस WWE चैंपियनशिप मैच में अपनी जगह पक्की की। उम्मीद है कि Elimination Chamber 2022 में द बीस्ट की लैश्ले के साथ फ्यूड को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जाएगा, जिसके बाद वो रोमन रेंस के साथ दुश्मनी पर फोकस करेंगे।