रोमन रेंस और जॉन मोक्सली
![डीन एम्ब्रोज़(जॉन मोक्सली) और रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/bb33c-15999893054900-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/bb33c-15999893054900-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/bb33c-15999893054900-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/bb33c-15999893054900-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/bb33c-15999893054900-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/bb33c-15999893054900-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/bb33c-15999893054900-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/bb33c-15999893054900-800.jpg 1920w)
WWE सर्वाइवर सीरीज 2012 में रोमन रेंस, डीन एम्ब्रोज़(जॉन मोक्सली) और सैथ रॉलिंस ने द शील्ड के रूप में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इनमें सबसे अधिक सफलता रोमन को मिली, वहीं मोक्सली को सबसे कम। इसके अलावा अच्छी स्टोरीलाइंस का हिस्सा ना बनाए जाने के कारण उन्होंने रेसलमेनिया 35 के बाद WWE छोड़ने का फैसला लिया था।
ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है
AEW में जाने के बाद मोक्सली एक तरफ WWE पर नियमित रूप से तंज़ कसते रहते हैं वहीं कई इंटरव्यूज में रोमन रेंस के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र भी कर चुके हैं। सालों पहले द शील्ड की शुरुआत के समय से ही इनकी दोस्ती चली आ रही है।
दोनों को एक दूसरे के साथ सफर पर जाना भी बहुत पसंद है। मोक्सली ये भी कह चुके हैं कि, "अपने बीवी-बच्चों से ज्यादा रोमन को अपने बेस्ट फ्रेंड यानी मेरे साथ घूमना पसंद है।"
ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो शायद WWE में कभी वापस नहीं आएंगे