CM Punk Raw Appearence Announced: WWE बैकलैश (Backlash 2025) के दौरान एक धमाकेदार ऐलान करते हुए कंपनी ने रॉ (Raw) में एक दिग्गज के नजर आने की घोषणा कर दी। इससे यह बात तो तय है कि प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद एक जबरदस्त स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए सुपरस्टार को फैंस के सामने नजर आने का मौका मिलेगा।
सीएम पंक WrestleMania 41 में पॉल हेमन के हाथों धोखा खाने के बाद 21 अप्रैल 2025 को हुए Raw एपिसोड में सैथ रॉलिंस का शिकार बने थे। वह आखिरी Raw एपिसोड में दिखाई दिए थे, जिसके चलते रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में नाकामी मिली थी। अब Backlash 2025 का हिस्सा नहीं बनने वाले पंक को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि वह अगले हफ्ते होने वाले Raw एपिसोड में फैंस के सामने होंगे। इस दौरान वह अपने विरोधी रॉलिंस को शब्दों के जरिए नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
इस दौरान पॉल हेमन को फैंस शो में देख सकते हैं। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि उन्होंने ही पंक को WrestleMania 41 में धोखा दिया था। अगर यह होता है तो इसकी वजह से स्ट्रेट ऐज सुपरस्टार को नुकसान हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पॉल के साथ सिर्फ रॉलिंस ही नहीं, बल्कि ब्रॉन ब्रेकर भी हैं।
Raw के दौरान अगर ऐसा होता है तो देखना होगा कि पंक की मदद के लिए कौन सा सुपरस्टार नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शोज ऑफ शोज के बाद Raw एपिसोड में रोमन रेंस की भी हालत सैथ और ब्रॉन ने खराब की थी और वह अब तक टीवी से दूर हैं। वहीं सैमी ज़ेन की भी लड़ाई रॉलिंस और उनके ग्रुप से चल रही है।
WWE Raw के आखिरी एपिसोड में सीएम पंक ने मचाया था धमाल
सीएम पंक ने पिछले हफ्ते हुए WWE Raw एपिसोड में सैथ रॉलिंस के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच के दौरान नजर आकर सबको चौंका दिया था। उनके दखल के चलते रॉलिंस अपना वर्ल्ड टाइटल मैच जे उसो के खिलाफ DQ से जीत गए थे। यह बात और है कि उन्होंने मुकाबला जीता था, लेकिन इसके बावजूद वह चैंपियन नहीं बन पाए थे। अब पंक अगले हफ्ते WWE Raw में नजर आने वाले हैं तो इस दौरान एंटरटेनमेंट और एक्शन का स्तर बढ़ने वाला है।