ट्रिपल एच के शो में इस हफ्ते Royal Rumble विजेता ऐज की होगी एंट्री, रिंग में मचेगा बवाल

ऐज
ऐज

ऐज(Edge) ने रॉयल रंबल(Royal Rumble) 2021 में पहले नंबर पर एंट्री की थी। और ऐज अंत में रंबल मैच के विजेता बने। रेसलमेनिया(WrestleMania) का टिकट उन्हें अब मिल गया है। इस हफ्ते रेड ब्रांड में रैंडी ऑर्टन के साथ भी उनका मैच हुआ था। इस मैच में ऐज ने शानदार जीत हासिल की। अब एक बड़ी खबर ये है कि इस हफ्ते WWE NXT में भी उनकी एंट्री होगी।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

WWE NXT में होगी ऐज की एंट्री

ऐज ने इससे पहले कई NXT सुपरस्टार्स के साथ अपने मैच को टीज भी किया था। ऐज Raw में नजर आए थे। वो ब्लू ब्रांड में भी नजर आएंगे। लेकिन इससे पहले अब NXT में भी वो बवाल मचाने के लिए तैयार होंगे।

ये भी पढ़ें: WWE Raw में ऐज की ऐतिहासिक जीत और 40 साल के दिग्गज की धोखे से हार के बाद ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

NXT चैंपियन के अलावा देखा जाए तो और भी कई सुपरस्टार्स है जिनके साथ ऐज का मैच हो सकता है। सिएम्पा और गार्गानो से वो पहले ही लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।

NXT का शो इस हफ्ते काफी खास होने वाला है। ऐज की पत्नी भी कमेंट्री बॉक्स में मौजूद रहेंगी। ऐज का मेनिया के लिए टिकट कंफर्म हो गया है। इस हफ्ते रेड ब्रांड में वो आए थे। सभी को लगा था कि वो ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने मैकइंटायर को बस चेतावनी दी। इसके बाद रैंडी ऑर्टन के साथ मेन इवेंट में उनका मैच हुआ था। इस मैच में शानदार जीत उन्होंने हासिल की।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

ब्लू ब्रांड में भी ऐज इस बार नजर आएंगे। रोमन रेंस के साथ उनकी बातचीज होगी। रोमन रेंस के पास इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। केविन ओवेंस को उन्होंने हराया था। ऐज उन्हें भी चैलेंंज कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले NXT के ऊपर अब सभी की नजरें रहेंगी। हमेशा NXT के शो टॉप पर रहते हैं। यहां शानदार मैच होते हैं। इस बार भी फैंस को कुछ ऐसी ही उम्मीद है। ऐज के आने से और भी इस शो में मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links