WWE Saturday Night's Main Event के लिए धमाकेदार मुकाबले का ऐलान, Roman Reigns का साथी लेगा बदला?

WWE
WWE के आगामी शो में होगा बड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com)

Sami Zayn vs Drew McIntyre Match Announced: WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन 14 दिसंबर, 2024 को होने वाला है। इसके प्रसारण में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। शो को लेकर सभी फैंस उत्साहित हैं। कंपनी ने कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया है। फैंस को सरप्राइज मिलने की पूरी. उम्मीद है। WWE द्वारा एक और शानदार मैच की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और सैमी ज़ेन से बीच शो में टक्कर देखने को मिलेगी। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया गया।

Ad
Ad

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट में सीएम पंक के खिलाफ हार के बाद से ड्रू मैकइंटायर WWE टीवी पर नज़र नहीं आए थे। पिछले हफ्ते Raw के अंत में मैकइंटायर ने अचानक वापसी कर सैमी ज़ेन के ऊपर हमला किया। उन्हें देखकर सभी चौंक गए थे। नए तेवर में उनकी धमाकेदार एंट्री देखने को मिली। फैंस अब इस हफ्ते के शो का इंतजार कर रहे थे, जहां पर सैमी और ड्रू की राइवलरी आगे बढ़ी।

Raw में ड्रू ने वीडियो पैकेज के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने ब्लडलाइन WarGames मैच को लेकर बयान दिया। मैकइंटायर ने बताया कि उन्होंने सैमी और जे उसो के ऊपर रोमन रेंस के कारण हमला किया। बाद में सैथ रॉलिंस के सैगमेंट में सैमी ने एंट्री की। दोनों ने अपने-अपने पक्ष रखे। अंत में ज़ेन ने बताया कि उनका Saturday Night's Main Event में ड्रू के खिलाफ मैच होगा। ज़ेन के ऊपर फिर स्टेज एरिया पर मैकइंटायर ने आकर हमला किया। ऑफिशियल्स और रेफरी ने आकर उन्हें रोका।

Ad

WWE Saturday Night's Main Event में किसकी होगी जीत?

Saturday Night's Main Event में ड्रू मैकइंटायर और सैमी ज़ेन के बीच अच्छा मैच होने की पूरी उम्मीद है। दोनों बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और रिंग में तबाही मचना लगभग तय है। मैकइंटायर और सैमी के पास अनुभव की कमी भी नहीं है। कंपनी ने इनके मैच को शानदार अंदाज में बुक करने का प्लान जरूर बनाया होगा। अभी तक सैमी के ऊपर ड्रू हावी रहे हैं। ड्रू को देखकर रोमन रेंस के साथी सैमी काफी गुस्से में होंगे और वो बदला लेना चाहेंगे। अब देखना होगा कि आगामी शो में किसकी जीत होती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications