3 तरीके जिनसे WWE Bash in Berlin 2024 में CM Punk vs Drew McIntyre स्ट्रैप मैच का अंत हो सकता है

WWE
WWE Bash in Berlin 2024 में होगा धमाकेदार मैच (Photo: WWE.com)

CM Punk vs Drew McIntyre Match Possible Finishes: 31 अगस्त को होने वाले WWE Bash in Berlin 2024 इवेंट में फैंस को बहुत मजा आएगा। सीएम पंक (CM Punk ) और ड्रू मैकइंटायर के बीच इस बार स्ट्रैप मैच देखने को मिलेगा। कंपनी ने अभी तक इनकी राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। रॉ (Raw) में हर हफ्ते दोनों के बीच कुछ ना कुछ बड़ा बवाल देखने को मिला है।

दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। SummerSlam 2024 में ड्रू के खिलाफ सीएम को हार का सामना करना पड़ा था। खैर इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनसे सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के स्ट्रैप मैच का अंत हो सकता है।

#3 WWE Bash in Berlin 2024 में सीएम पंक क्लीन जीत हासिल कर सकते हैं

सीएम पंक प्रो-रेसलिंग दिग्गज हैं लेकिन WWE के साथ पहले उनका रिश्ता खराब रहा था। पिछले साल उन्होंने कंपनी में वापसी की। वापसी के बाद से पंक के सिर्फ दो टेलीविजन मैच हुए हैं। मेंस रॉयल रंबल 2024 में उन्हें कोडी रोड्स ने एलिमिनेट किया था। वहीं SummerSlam 2024 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ हार मिली थी।

Bash in Berlin 2024 में यकीनन अब पंक को जीत मिलनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो फिर उनका मोमेंटम बिगड़ सकता है। वो इस प्रीमियम लाइव इवेंट में ड्रू के खिलाफ क्लियर जीत हासिल कर सकते हैं। ये उनके फ्यूचर के लिए भी अच्छा रहेगा।

#2 WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर चीटिंग के जरिए जीत सकते हैं

ड्रू मैकइंटायर WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। बहुत कुछ वो कंपनी में हासिल कर चुके हैं। खैर मुकाबले जीतने के लिए ड्रू गुप्त रणनीति अपनाने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। कई रेसलर्स उनके द्वारा दिए गए धोखे का शिकार हो चुके हैं।

Bash in Berlin 2024 में सीएम पंक के साथ भी कुछ ऐसा हो सकता है। ड्रू रेफरी की आंखों में धूल झोंककर उन्हें स्ट्रैप से नीचे गिराकर लो-ब्लो दे सकते हैं। इसके बाद उन्हें आसानी से जीत मिल सकती है।

#1 क्या WWE Bash in Berlin 2024 में एजे ली करेंगी वापसी?

एजे ली का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। उन्होंने WWE में भी जबरदस्त काम कर अपने फैंस का मनोरंजन किया। पिछले कुछ महीनों से उनकी WWE में वापसी की चर्चाएं चल रही हैं। ड्रू मैकइंटायर के पास ली के नाम का एक ब्रेसलेट भी है।

कई लोगों को लगता है कि एजे ली अगर WWE में वापसी करेंगी तो अपने पति सीएम पंक के साथ काम करेंगी। ये एक चौंकाने वाला मोड़ हो सकता है लेकिन Bash in Berlin 2024 में उनकी वापसी सीएम की हार का कारण बन सकता है। वो आकर पंक को धोखा दे सकती हैं। इसके बाद ड्रू जीत हासिल कर सकते हैं। यहां से मैकइंटायर और ली का ऑन-स्क्रीन रिश्ता शुरू हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now